#राशिफल
September 10, 2026
राशिफल : 11 सितंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
11 सितंबर का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज सितंबर महीने की 11 तारीख है और आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माता जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहने वाला है। कामकाज में आ रही परेशानियां धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं। किसी पुराने काम को पूरा करने में सफलता मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य से अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के मामले में जल्दबाजी करने से बचें।
वृषभ राशि- आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरी और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी जरूरी काम में परिवार का सहयोग मिलेगा। धन से जुड़ा कोई फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच लें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
मिथुन राशि- आज आपको किसी जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छे से संभाल लेंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए बजट का ध्यान रखें।
कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। काम में थोड़ी देरी होने से परेशानी हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी को उधार पैसा देने से पहले सोच-विचार जरूर करें।
सिंह राशि- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। नौकरी में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे भविष्य में फायदा होगा। कारोबार में भी कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं।
कन्या राशि- आज आपको किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिल सकती है। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के किसी बड़े व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी।