नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज अक्टूबर महीने की 08 तारीख है और आज गुरुवार है। हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन विष्णु भगवान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। कामकाज में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और आप उन्हें अच्छे से पूरा करेंगे। व्यापार में नए संपर्क बनेंगे, जिनसे भविष्य में फायदा हो सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
वृश्चिक राशि- आज आपको अपने खर्चों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अचानक कोई जरूरी खर्च सामने आ सकता है। नौकरी में काम का दबाव बढ़ेगा, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यापार में सोच-समझकर निवेश करें। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है, इसलिए गुस्से में कोई बात न कहें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रह सकता है। नौकरी या व्यापार में कोई नया अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ के योग हैं। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ घूमने या कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।
मकर राशि- आज आपके लिए मेहनत करने का दिन है। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन इससे भविष्य में आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच लें। घर-परिवार का सहयोग मिलेगा। पुराने विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाने का मौका मिलेगा। अपनी सेहत और आराम का भी ध्यान रखें।
कुंभ राशि- आज आपको किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। नौकरी में अधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में साथी के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। मन शांत और प्रसन्न रहेगा।
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। काम में व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। परिवार के साथ समय बिताने से तनाव कम होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
