नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज अक्टूबर महीने की 08 तारीख है और आज गुरुवार है। हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन विष्णु भगवान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। कामकाज में आपको अपनी मेहनत का लाभ मिलेगा और कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

वृषभ राशि- आज आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी पुराने काम को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार के किसी सदस्य से मन की बात साझा करने से तनाव कम होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

 

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए नई उम्मीद लेकर आएगा। किसी जरूरी काम में सफलता मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

 

कर्क राशि- आज आपको अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। व्यापार में कोई नया सौदा फायदेमंद साबित हो सकता है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी करीबी व्यक्ति के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी। सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहें।

 

सिंह राशि- आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कामकाज में लिए गए आपके फैसले लाभदायक साबित हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है। परिवार में किसी सदस्य की सफलता से खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में भी दिन अच्छा रहेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

 

कन्या राशि- आज आपको मेहनत के साथ-साथ धैर्य भी रखना होगा। किसी जरूरी काम में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन अंत में परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। नौकरी में अधिकारियों से बातचीत करते समय सावधानी रखें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।

राशिफल : 08 अक्टूबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें