नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 08 अगस्त का दिन है और आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। दूसरों की बातों में आकर निर्णय न लें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतान से सुखद समाचार मिल सकता है। थकान के बावजूद काम में रुचि बनी रहेगी।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। अचानक किसी परिचित से लाभ हो सकता है। मानसिक तनाव कम होगा। किसी जरूरी दस्तावेज़ को ध्यान से पढ़ें। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न कर सकती है।

 

धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों को फोकस बनाए रखना होगा। यात्रा के योग बन सकते हैं, जो लाभदायक रहेंगे। अपने व्यवहार को विनम्र बनाए रखें। घर में धार्मिक माहौल बन सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

 

मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने कामों को पूरी निष्ठा से करेंगे। आर्थिक मामलों में समझदारी दिखाने का समय है। परिवार में किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है, संयम रखें। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। किसी तकनीकी चीज़ में रुचि बढ़ेगी।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नई योजनाएं बनेंगी और उनका क्रियान्वयन भी शुरू होगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। कार्य में रुकावट आ सकती है लेकिन धैर्य से काम लें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आंखों की थकान हो सकती है।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोगों को आज सतर्क रहने की जरूरत है। आज भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। किसी पुराने संबंध का पुनः जुड़ाव संभव है। नौकरी में पदोन्नति या प्रशंसा मिल सकती है। धन के मामलों में सतर्कता रखें। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। शाम को आत्ममंथन करें।

राशिफल : 08 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।