नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज सितंबर महीने की 02 तारीख है और आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन गणेश भगवान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। काम में थोड़ी भागदौड़ रहेगी, लेकिन मेहनत का परिणाम भी मिलेगा। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।


वृश्चिक राशि- आज आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य से अच्छी खबर मिल सकती है। गुस्से में बोलने से बचें।


धनु राशि- आज का दिन आपके लिए नई उम्मीद लेकर आएगा। नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान देंगे तो अच्छा परिणाम हासिल कर सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें।


मकर राशि- आज आपको किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिल सकती है। नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो नए अवसर सामने आ सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें।


कुंभ राशि- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आप अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए मेहनत करेंगे। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए बजट बनाकर चलें।


मीन राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को कोई नया अवसर मिल सकता है। परिवार के साथ खुशियां बांटेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ सकती हैं। अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें।

राशिफल : 02 सितंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें