नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज अक्टूबर महीने की 02 तारीख है और आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माता जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी अवसर की जानकारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ के लिए नए संपर्क बनेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

 

वृश्चिक राशि- आज आपको अपने फैसलों में सावधानी बरतनी होगी। कार्यक्षेत्र में कोई चुनौती सामने आ सकती है, लेकिन आप उसे आसानी से संभाल लेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। किसी को उधार पैसा देने से पहले अच्छी तरह सोच लें। परिवार के किसी सदस्य से महत्वपूर्ण बातचीत होगी। यात्रा के दौरान सावधानी रखें।

 

धनु राशि- आज आपका आत्मविश्वास आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का मौका मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

मकर राशि- आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। पुराने संपर्क से कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें। घर में किसी शुभ काम की योजना बन सकती है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

 

कुंभ राशि- आज आपके लिए नई शुरुआत का दिन हो सकता है। नौकरी या व्यापार से जुड़ा कोई अच्छा अवसर सामने आएगा। आपकी रचनात्मक सोच से मुश्किल काम आसान होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। प्रेम जीवन में चल रही नाराजगी खत्म हो सकती है। परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा।

 

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कामकाज में थोड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन मेहनत से स्थिति आपके पक्ष में हो जाएगी। धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। परिवार के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा हो सकती है। प्रेम संबंधों में भरोसा बनाए रखें। शाम को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

राशिफल : 02 अक्टूबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें