नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज अक्टूबर महीने की 02 तारीख है और आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माता जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।


मेष राशि- आज का दिन आपके लिए उत्साह और नई ऊर्जा लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी मेहनत देखकर अधिकारी प्रभावित होंगे। व्यापार में पुराने ग्राहक से लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार के साथ किसी जरूरी मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें।


वृषभ राशि- आज आपको अपने काम में सफलता पाने के लिए धैर्य रखना होगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की उम्मीद है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।


मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आप अपनी समझदारी से परिस्थितियों को संभाल लेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम के लिए मेहनत बढ़ानी होगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमी दूर होगी।


कर्क राशि- आज आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन किसी भी सौदे को जल्दबाजी में पूरा न करें। घर-परिवार में किसी सदस्य से मनमुटाव हो सकता है। बातचीत से स्थिति बेहतर हो जाएगी। अपनी नींद और खान-पान का ध्यान रखें।

 

सिंह राशि- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की तारीफ हो सकती है। नौकरी में तरक्की से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रह सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी खास व्यक्ति से बातचीत आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।


कन्या राशि- आज आपको अपने काम की योजना बनाकर आगे बढ़ना चाहिए। अचानक कोई जरूरी खर्च सामने आ सकता है। नौकरी में अधिकारियों से अच्छे संबंध बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। परिवार में किसी सदस्य की मदद करनी पड़ सकती है। अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें।

राशिफल : 02 अक्टूबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें