नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 02 मई का दिन है और आज शक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- आज आप संतुलन और समझदारी से सभी कार्य पूरे करेंगे। कार्यस्थल पर आपका व्यवहार और कार्यशैली सराही जाएगी। व्यापार में पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग हैं। पैसों को लेकर सजग रहें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। प्रेमी से किसी जरूरी विषय पर खुलकर बात हो सकती है। विवाहितों को जीवनसाथी की भावनाओं को समझना चाहिए।

 

वृश्चिक राशि- आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, शांत रहें। व्यापार में जल्दबाजी नुकसानदेह हो सकती है। धन की स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है, पर शाम तक राहत मिलेगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। विवाहितों के लिए दिन भावनात्मक रहेगा।

 

धनु राशि- आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। करियर में नया अवसर मिल सकता है। व्यापारियों को कोई बड़ा क्लाइंट मिल सकता है। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। प्रेम जीवन में संबंध प्रगाढ़ होंगे। विवाहितों को जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है। शिक्षा और प्रतियोगिता से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।

 

मकर राशि- आज मेहनत के अनुसार परिणाम भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। व्यापार में मंदी के बावजूद कोई सकारात्मक संकेत मिलेगा। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी। पारिवारिक जीवन में किसी सदस्य की उपलब्धि से खुशी मिलेगी। प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा महसूस होगी। विवाहितों को संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अधिक भागदौड़ से थकावट हो सकती है।

 

कुंभ राशि- आज का दिन विचारशीलता और संयम से भरा होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स आपके सुझावों को महत्व देंगे। व्यापार में कोई रुका हुआ सौदा पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन खर्च सोच-समझकर करें। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेमी से गिफ्ट या खास संदेश मिल सकता है। विवाहित जीवन में संतुलन रहेगा।

 

मीन राशि- आज आपकी कल्पनाशक्ति और संवेदनशीलता आपको विशेष बनाएगी। कार्यक्षेत्र में नए प्रयोग करना लाभदायक होगा। व्यापारियों को पुराने ग्राहक से बड़ा लाभ मिल सकता है। धन लाभ के संकेत हैं। परिवार में सौहार्द्र बना रहेगा। प्रेम जीवन में रिश्ते मजबूत होंगे। विवाहितों के बीच रोमांटिक मूड रहेगा। आत्मबल और सकारात्मक सोच से दिन अच्छा बीतेगा।

राशिफल : 02 मई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें