नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 02 मई का दिन है और आज शक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- आज आपके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। पुराने प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। व्यापारी वर्ग को रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। पारिवारिक माहौल शांत रहेगा, लेकिन किसी छोटे सदस्य की सेहत चिंता का विषय बन सकती है। अत्यधिक भागदौड़ से बचें। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। विवाहितों को जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं।
वृषभ राशि- आज थोड़ा व्यस्त लेकिन फलदायी दिन रहेगा। ऑफिस में आप अपनी कार्यकुशलता से सबका ध्यान आकर्षित करेंगे। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, फिजूल खर्च से बचें। परिवार में किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है, लेकिन आपसी समझ से हल संभव है। प्रेम जीवन में ईगो से दूरी बनाए रखें। विवाहित जीवन मधुर रहेगा अपनी ऊर्जा को सही दिशा दें।
मिथुन राशि- आज आपके विचारों में तेजी और स्पष्टता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है, जिस पर गंभीरता से विचार करें। व्यापार में लाभ के योग हैं, खासकर ऑनलाइन गतिविधियों से। धन को लेकर सतर्कता जरूरी है। परिवार के साथ समय बिताना मानसिक सुकून देगा। प्रेम जीवन में समझदारी बढ़ेगी। विवाहितों को किसी निर्णय में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि- आज आपका दिन आत्मविश्लेषण और संतुलन के नाम रहेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन आप जल्दी समाधान निकाल लेंगे। व्यापार में कोई पुराना साथी फिर से संपर्क कर सकता है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। परिवार में किसी सदस्य से भावनात्मक चर्चा हो सकती है। प्रेमी से रिश्ता गहरा होगा। विवाहितों को पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ना चाहिए।
सिंह राशि- आज आपकी लीडरशिप क्षमता सामने आएगी। कार्यक्षेत्र में आपको टीम लीड करने का मौका मिल सकता है। व्यापार में किसी बड़े सौदे की संभावना है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेमी से मुलाकात खुशी देगी। विवाहित जीवन में रोमांच और आपसी तालमेल रहेगा। नया काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है।
कन्या राशि- आज योजनाओं को आगे बढ़ाने का दिन है। ऑफिस में आपकी मेहनत और जिम्मेदारी को सराहा जाएगा। व्यापार में जोखिम लेने से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, निवेश का अच्छा समय है। परिवार में भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। विवाहितों के लिए दिन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। समय का सदुपयोग करें।
