नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज पहली मार्च का दिन है और आज शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि। इस राशि के जातक आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, लेकिन अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है, जो सुखद रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा और पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे और संपत्ति से धन प्राप्ति के योग हैं। सकारात्मक सोच और ध्यान से लाभ मिलेगा।


वृश्चिक राशि। वृश्चिक राशि के जातकों में आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगाए लेकिन मन में परेशानी हो सकती है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खर्चों में वृद्धि संभव है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। ध्यान और योग से मानसिक शांति प्राप्त करें।

 

धनु राशि। इस राशि के जातकों का आज का दिन उत्साहजनक रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और सफलता प्राप्त होगी। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन नियमित व्यायाम करें। निवेश के लिए समय अनुकूल है, लाभ होगा। कारोबार में सुधार होगा और लाभ के अवसर मिलेंगे।

 

मकर राशि। इस राशि के जातकों का आज का दिन मेहनत और समर्पण का है। कार्यस्थल पर काम का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन धैर्य से सब संभाल लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक खर्च से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मन में अस्थिरता रह सकती है, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और भवन सुख में वृद्धि होगी।

 

कुंभ राशि। इस राशि के जातकों का आज का दिन रचनात्मकता और नए विचारों का है। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार के साथ समय बिताने से मनोबल बढ़ेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन खान.पान का ध्यान रखें। निवेश के लिए समय अनुकूल हैए लाभ की संभावना है। परिवार के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। नौकरी के लिए साक्षात्कार में सफलता मिलेगी और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। 

 

मीन राशि। इस राशि के जातकों में आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं और कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। आज का दिन आपके लिए आत्मचिंतन और योजना बनाने का है। कार्यक्षेत्र में नई रणनीतियां अपनाएं और सफलता प्राप्त करें।

राशिफल:  01 मार्च- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें