धर्मशाला/कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में अकसर शराब ठेकों पर ग्राहकों से शराब की बोतल के तय दामों से अधिक कीमत वसूली जाती है, जिसके कारण कई बार ग्राहक और ठेके के सेल्समैन के बीच कहासुनी और बहसबाजी भी होती है। बावजूद इसके लंबे समय तक ऐसे मामलों में कार्रवाई नहीं होने से नियमों का उल्लंघन करने वालों के हौसले बढ़ते रहे।
एमआरपी (MRP) से ज्यादा वसूली और रेट लिस्ट न लगाने की शिकायतें विभाग को लगातार मिलती रहती हैं। अब इस सब के बीच हिमाचल के कांगड़ा जिला में आबकारी विभाग ने तय दाम से अधिक शराब की कीमत वसूलने को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने ओवरचार्जिंग पर शराब ठेके को सील कर दिया है] जिससे मनमाने दाम वसूलने वाले ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में दरका पहाड़ : चट्टानों के नीचे दबी टाटा सूमो, कई लोगों की मौ**त की आशंका
ओवरचार्जिंग की मिल रही थीं शिकायतें
जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि पिंगलनाला स्थित देशी व अंग्रेजी शराब के ठेके पर ग्राहकों से बोतलों के निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे लिए जा रहे हैं। शिकायत में बताया गया था कि शराब की बोतलों और बीयर पर एफआरपी से 20 रुपए से 100 रुपए तक अतिरिक्त वसूले जा रे थे। शिकायतों की पुष्टि के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच के लिए कांगड़ा के उपायुक्त प्रेम सिंह कैथ के निर्देशों पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।
यह भी पढ़ें- हिमाचल LIC में नौकरी करने का मौका : निकली बंपर भर्ती, कल होंगे इंटरव्यू- जानें डिटेल
टीम ने मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई
आबकारी जिला कांगड़ा के उपायुक्त प्रेम सिंह कैथ के निर्देश पर सहायक आयुक्त आबकारी विनोद खन्ना के नेतृत्व में विभागीय टीम पिंगलनाला स्थित देशी-अंग्रेजी शराब ठेके पर पहुंची। जांच के दौरान नियमों के उल्लंघन को देखते हुए विभाग ने ठेके को 24 घंटे के लिए सील कर दिया। साथ ही नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
एमआरपी से अधिक कीमत वसूलना नियमों के खिलाफ
आबकारी विभाग के अनुसार प्रदेश की आबकारी नीति के तहत किसी भी शराब ठेके पर शराब या बीयर की बोतल अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से ज्यादा कीमत पर नहीं बेची जा सकती। इसके अलावा प्रत्येक लाइसेंसधारी ठेके पर अधिकृत रेट लिस्ट स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना भी अनिवार्य है। इन नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना, चालान और लाइसेंस संबंधी कार्रवाई का प्रावधान है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : गली-गली पैदल घूम कर नशा बेचने निकला था युवक, मंदिर के पास बड़ी खेप संग धरा
ग्राहक दर्ज करवाएं शिकायत
विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी शराब ठेके पर निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूली जाती है या रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं की गई है, तो इसकी सूचना तुरंत आबकारी विभाग को दें। शिकायत मिलने पर जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: होटल के कमरे में महिला संग रंगरलियां मना रहा था पति, आ धमकी पत्नी; जमकर हुआ हंगामा
ओवरचार्जिंग पर आगे भी जारी रहेगा अभियान
आबकारी विभाग का कहना है कि प्रदेश में शराब ठेकों पर ओवरचार्जिंग को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायतों के आधार पर आगे भी औचक निरीक्षण किए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वाले ठेकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
