#अपराध

July 24, 2026

हिमाचल : गली-गली पैदल घूम कर नशा बेचने निकला था युवक, मंदिर के पास बड़ी खेप संग धरा

पैदल हेरोइन लेकर जा रहा था युवक 

शेयर करें:

Himachal Pradesh news

ऊना। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस आए दिन नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए उन्हें गिरफ्तार कर रही है। इसी कड़ी में ऊना जिले में ड्रग-फ्री हिमाचल अभियान के तहत SIU टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने  इच्छाधारी मंदिर के पास एक युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

तलाशी के लिए रोका युवक 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला ऊना के गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर इच्छाधारी मंदिर से सामने आया है। यहां पर टीम नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों और लोगों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने पैदल जा रहे एक युवक को तलाशी के लिए रोका। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: होटल के कमरे में महिला संग रंगरलियां मना रहा था पति, आ धमकी पत्नी; जमकर हुआ हंगामा

पैदल हेरोइन लेकर जा रहा था युवक 

पुलिस को देख युवक घबरा गया और संदिग्ध हरकतें करने लगा। टीम ने शक के आधार पर युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक बैग मिला । बैग से पुलिस को  5.12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। युवक पुलिस से बचने के लिए पैदल जा रहा था। ताकि किसी को उस पर शक न हो। युवक की पहचान राहुल ठाकुर के रूप में हुई है। 

हेरोइन कहां से आई, नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है कि वह हेरोइन कहां से लेकर आया था और इस नशे के कारोबार में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें- 14 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का फोकस- CM सुक्खू ने बनाया प्लान, BJP के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी

नशे के कारोबार पर पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति

SP ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई करती रहेगी।

पुलिस ने लोगों से की नशे की सूचना देने की अपील

जिला पुलिस ऊना ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें कहीं भी नशे की तस्करी या नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री से जुड़ी कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। पुलिस ने कहा कि जनता के सहयोग से ही हिमाचल को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख