ऊना। हिमाचल प्रदेश के लिए 6 जून का दिन रेल संपर्क के लिहाज से ऐतिहासिक साबित होने जा रहा है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर प्रदेशवासियों को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। लंबे समय से उठाई जा रही मांग और लगातार किए गए प्रयासों के बाद अब अंब-अंदौरा से कोलकाता के बीच सीधी रेल सेवा शुरू होने जा रही है।

 

शनिवार, 6 जून को सुबह अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का विधिवत शुभारंभ होगा। इस अवसर पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर स्वयं ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नई रेल सेवा शुरू होने से हिमाचल प्रदेश का सीधा संपर्क पूर्वी भारत के प्रमुख शहरों से स्थापित होगा, जिससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने वाली है।

अनुराग ठाकुर के प्रयासों से साकार हुआ वर्षों पुराना सपना

अंब-अंदौरा तक रेल सेवा विस्तार की मांग लंबे समय से क्षेत्र के लोगों द्वारा उठाई जा रही थी। स्थानीय जनता ने इस विषय को कई बार सांसद अनुराग ठाकुर के समक्ष रखा था। इसके बाद अनुराग ठाकुर ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय रेल मंत्रालय और रेल मंत्री के समक्ष मजबूती से रखा। बताया जा रहा है कि उनके लगातार प्रयासों और फॉलोअप के बाद रेलवे बोर्ड ने गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को अंब-अंदौरा तक विस्तारित करने की मंजूरी प्रदान की। इसके साथ ही हिमाचल के लोगों का वर्षों पुराना इंतजार भी समाप्त हो गया।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने बदल दिए पंचायत चुनाव नियम, अब पहले होगी शपथ, फिर अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव

रेल विस्तार को लेकर हमेशा मुखर रहे हैं अनुराग

राजनीतिक और विकासात्मक मुद्दों के साथ-साथ अनुराग ठाकुर लंबे समय से हिमाचल प्रदेश में रेल नेटवर्क विस्तार के लिए भी आवाज उठाते रहे हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों को बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए उन्होंने समय-समय पर केंद्र सरकार के समक्ष कई महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अंब-अंदौरा से कोलकाता तक सीधी रेल सेवा शुरू होना न केवल यात्रियों के लिए लाभकारी होगा, बल्कि यह हिमाचल के रेल संपर्क को भी नई मजबूती प्रदान करेगा।

 

यह भी पढ़ें: प्रतिभा बोली- नीरज भारती का गुस्सा जायज! मैंने पहले ही उठाया था मुद्दा; जानें क्या बोले विक्रमादित्य

कोलकाता, पटना, वाराणसी और लखनऊ तक सीधी पहुंच

नई रेल सेवा शुरू होने के बाद हिमाचल के यात्रियों को अब कोलकाता, पटना, पटना साहिब, वाराणसी, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद और आसनसोल जैसे महत्वपूर्ण शहरों तक सीधी यात्रा की सुविधा मिलेगी। इससे न केवल आम यात्रियों को लाभ होगा बल्कि व्यापार, शिक्षा, रोजगार और धार्मिक यात्राओं के लिए भी यह रेल सेवा बेहद उपयोगी साबित होगी। विशेष रूप से बिहार स्थित तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब और पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध तीर्थ गंगासागर जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें: टूटने लगी है हिमाचल कांग्रेस? 2 दिन में तीसरे नेता ने खोला मोर्चा, बोला- CM करवा सकते हैं मेरा एन.काउंटर

हर सप्ताह चलेगी गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस

गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रत्येक सप्ताह अंब-अंदौरा से कोलकाता के लिए रवाना होगी। लगभग 1848 किलोमीटर लंबी दूरी तय करने वाली यह ट्रेन हिमाचल और पूर्वी भारत के बीच एक महत्वपूर्ण रेल कड़ी का काम करेगी। इस ट्रेन के संचालन से ऊना, हमीरपुर और आसपास के जिलों के हजारों यात्रियों को अब लंबी दूरी की यात्रा के लिए बार-बार ट्रेन बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति

विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी क्षेत्र के विकास में बेहतर परिवहन सुविधाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अंब-अंदौरा से कोलकाता तक सीधी रेल सेवा शुरू होने से न केवल लोगों की आवाजाही आसान होगी बल्कि पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलेगा। हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए यह रेल सेवा एक नई सुविधा के साथ-साथ विकास की नई पटरी पर आगे बढ़ने का अवसर भी लेकर आ रही है। वहीं, इस उपलब्धि को सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के लगातार प्रयासों और केंद्र स्तर पर किए गए समन्वय का परिणाम माना जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: 24 साल बाद सामने आया पुराना साथी : पूर्व CM धूमल ने देखते ही पहचाना- गले लगा लिया

कितना होगा किराया

यहां देखें की समय सारिणी

  • अंब-अंदौरा से प्रस्थान (12326): यह ट्रेन हर शनिवार सुबह 06:10 बजे अंब-अंदौरा से रवाना होगी। इसके बाद ऊना (सुबह 06:38), नंगल डैम (सुबह 06:58), आनंदपुर साहिब (सुबह 07:13) और रूपनगर होते हुए रविवार दोपहर 02:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

  • कोलकाता से वापसी (12325): वापसी में यह गाड़ी हर गुरुवार सुबह 07:40 बजे कोलकाता से छूटेगी और शुक्रवार शाम 05:10 बजे सीधे हिमाचल के अंब-अंदौरा स्टेशन पहुंचेगी।

  • प्रमुख मार्ग और ठहराव: सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, डीडीयू जंक्शन, पटना जंक्शन, पटना साहिब और आसनसोल जंक्शन जैसे बड़े स्टेशनों पर भी हिमाचल के लोग इस ट्रेन की सुविधा ले सकेंगे।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें