हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के लिए कल का दिन एक अफवाह के कारण पूरे इलाके के लिए चिंता और बेचैनी से भरा रहा। दरअसल, कस्बा अवाहदेवी में 14 वर्षीय नव्या के अचानक “लापता” होने की खबर सुबह करीब दस बजे सोशल मीडिया पर फैलते ही लोग सकते में आ गए।

लोगों में मचा हड़कंप

देखते ही देखते यह सूचना आसपास के क्षेत्रों तक पहुंच गई और परिवार के साथ-साथ स्थानीय लोग भी परेशान हो उठे। बच्ची के लापता होने की खबर सुनते ही लोगों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज सताएगी गर्मी : कल से बदलेगा मौसम...अगले चार दिन तेज आंधी के साथ होगी बारिश

नहीं ठीक थी नव्या की तबीयत

जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय नव्या की तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए वह उस दिन स्कूल नहीं गई। उसकी माता रोज की तरह सुबह करीब नौ बजे अवाहदेवी माता मंदिर में अपनी ड्यूटी के लिए चली गई थीं। घर पर उस समय नव्या की ताई मौजूद थी, जो अपने काम में लगी हुई थी।

 

स्टोर में सोई थी नव्या

करीब दस बजे ताई ने नव्या को आवाज लगाई, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। दरअसल, नव्या घर के स्टोर रूम में जाकर सो गई थी और अनजाने में दरवाजा बाहर से बंद हो गया।

यह भी पढ़ें : मां चिंतपूर्णी के चढ़ावे की गाड़ियों में मौज कर रह रहे थे DC-SH0, कोर्ट से फटकार के बाद लौटाई

नव्या के गायब होने से परिवार परेशान

ताई ने कई बार आवाजें लगाईं, मगर कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उसे शक हुआ और उसने घर के हर कोने में तलाश शुरू कर दी। जब कहीं से भी नव्या का पता नहीं चला तो उसकी माता को तुरंत वापस बुलाया गया।

सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

इसी दौरान परिवार के एक सदस्य ने घबराहट में सोशल मीडिया पर नव्या के लापता होने की सूचना साझा कर दी। इसके बाद मामला और गंभीर हो गया और लोग अलग-अलग जगहों पर उसकी तलाश में जुट गए। परिजन खेतों, पड़ोस और रिश्तेदारों के घरों में दिनभर उसे खोजते रहे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के सरकारी स्कूल की छात्रा का कमाल- बना दिया ऐसा डिब्बा, जो खुद साफ करेगा चश्मा

शाम को सोकर उठी नव्या

उधर, स्टोर रूम के अंदर सो रही नव्या की जब नींद खुली तो उसने खुद को बंद पाया। उसने बाहर निकलने के लिए आवाजें लगाईं, लेकिन दिनभर किसी का ध्यान उस ओर नहीं गया। शाम करीब साढ़े पांच बजे आखिरकार उसकी आवाज सुनाई दी। दरवाजा खोलते ही नव्या सुरक्षित मिली, जिसके बाद परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें