शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक की गई है। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। कैबिनेट बैठक में लंबे समय से हड़ताल पर बैठे एसएमसी शिक्षकों के लिए भी बड़ा फैसला लिया गया है। इसके अलावा कंप्यूटर शिक्षकों और जिला परिषद कर्मचारियांे के लिए भी कैबिनेट बैठक में बड़े निर्णय लिए गए हैं। पहले अनुबंध और फिर नियमित होंगे शिक्षक सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में एसएमसी और कंप्यूटर शिक्षकों को नियमित करने को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। आज की कैबिनेट बैठक में एसएमसी और कंप्यूटर शिक्षकों को नियमित करने को लेकर कैबिनेट सब कमेटी की रिपोर्ट पर चर्चा की गई। कैबिनेट सब कमेटी ने 2401 एसएमसी को नियमित करने का रास्ता निकाला है। एलडीआर;लिमिटेड डायरेक्ट रिक्रूटमेंटद्ध कोटे के माध्यम से इन शिक्षकों को पहले अनुबंध पर लाया जाएगा। इसके बाद नियमित किया जाएगा। एसएमसी शिक्षक लंबे समय से कर रहे थे मांग बता दें कि एसएमसी शिक्षक लंबे समय से अपनी नियमित किए जाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे हुए हैं। वह लगातार सुक्खू सरकार से उनके लिए नीति बनाए जाने की मांग कर रहे थे। जिसके चलते सीएम सुक्खू ने कैबिनेट की बैठक में ही इन शिक्षकों की मांगों पर मंथन करने के लिए तीन सदस्यों की एक कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया था, जिसकी रिपोर्ट पर आज चर्चा करने के बाद इन्हें नियमित करने का फैसला लिया गया। जिला परिषद कर्मियों को छठे वेतन आयोग के बराबर मिलेगा वेतन इसी तरह से प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में तैनात कंप्यूटर शिक्षकों को 985 पीजीटी (इन्फॉरमेशन प्रैक्टिसिस) के पदों पर भर्ती किया जाएगा। कैबिनेट बैठक में जिला परिषद कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग के बराबर वेतन देने का भी फैसला लिया गया है। कैबिनेट बैठक के इस फैसले से अब जिला परिषद कर्मचारियों को भी अधिक वेतन मिलेगा। जिससे इन कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। तीन रुपए प्रति किलो गोबर खरीदेगी सरकार कैबिनेट बैठक में गोबर खरीद पर भी चर्चा हुई है। कैबिनेट बैठक में गोबर को कंपोस्ट खाद के रूप में तीन रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदने का फैसला लिया है। इसके लिए विभाग पीपीपी मोड पर कंपनी और एजेंसी को हायर किया जाएगा।
हिमाचल कैबिनेट: नियमित होंगे SMC और कंप्यूटर शिक्षक, सब कमेटी ने निकाला रास्ता

संबंधित खबरें
हादसाN4H_Desk
हिमाचल: खंभे पर चढ़े बिजली कर्मचारी को लगा करंट, परिवार ने खो दिया कमाउ बेटा; पसरा मातम
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल में अगले कई दिन होगी भारी बारिश, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से प्रदेश में बढ़ेगी ठंड
अपराधN4H_Desk
हिमाचल: चिट्टे की बड़ी खेप देख पुलिस के उड़े होश, 3 पंजाबी युवकों के पास मिला 70 लाख का नशा
विविधN4H_Desk
नाना पाटेकर के निधन से शिमला भी गमगीन, दो साल पहले हिमाचल में बिताया वक्त अब यादों में रह गया
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल: पेंशन नहीं तो इच्छामृ*त्यु दे दो..! कर्मचारी की एक गलती से 100% दिव्यांग को 10 माह से नहीं मिली पेंशन
हादसाN4H_Desk
सड़क पर पानी नहीं, बीयर लगी बहने... ! हिमाचल में बीयर से भरा ट्रक पलटा; मची अफरा-तफरी
राजनीतिN4H_Desk
हॉलीलॉज को 'डिस्लॉज' कर रहे CM सुक्खू! जयराम ठाकुर बोले: कांग्रेस की गुटबाजी भी हो गई उजागर
विविधN4H_Desk
हिमाचल के लिए मोदी सरकार ने फिर खोला खजाना, मिलेगी करोड़ों रुपए की सहायता; जानें कहां होगी खर्च
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल: अब सड़क पर कटेगा चालान तो मौके पर होगा डिजिटल भुगतान; जानें सुक्खू सरकार की नई व्यवस्था
राजनीतिN4H_Desk
हिमाचल छोड़ दिल्ली रवाना हुए CM सुक्खू : राहुल गांधी की गिरफ़्तारी के बाद बदला शेड्यूल
अपराधN4H_Desk
हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़ी निकिता : गाड़ी में 2 दोस्तों संग निकली थी चिट्टा बेचने...तीनों पहुंचे जेल
विविधN4H_Desk
हिमाचल : मनचाहे स्टेशन पाने के लिए बीमारी का बहाना बनाते हैं कर्मचारी! हाईकोर्ट ने लगाई फटकार
विविधN4H_Desk
हिमाचल में ट्रेकिंग पर निकले पांच ट्रैकर लापता, पिछले 12 घंटे से रेस्क्यू जारी- बर्फबारी बनी बाधा
अपराधN4H_Desk
हिमाचल के शनिदेव मंदिर में मूर्तियां खंडित, शिवलिंग भी तोड़ा- पुलिस ने दबोचा आरोपी
अपराधN4H_Desk
हिमाचल शर्मसार- विद्या के मंदिर के पास 13 वर्षीय लड़की से नीचता, रिश्तेदार समेत 5 पर आरोप
राजनीतिN4H_Desk
वीरभद्र सिंह के नाम पर पार्टी बनाने के प्रयास का कड़ा विरोध, प्रतिभा सिंह ने जताई आपत्ति
विविधN4H_Desk
चलती HRTC बस के खुले टायर : महिला, बच्चों समेत 30 यात्री थे सवार; मची चीख-पुकार
उपलब्धिN4H_Desk
हिमाचल की चैंपियन बेटी से मिलेंगी नीता अंबानी, अब ओलंपिक गोल्ड के सपने को मिलेगी नई उड़ान
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल में खराब मौसम के बीच लैंडस्लाइड- मलबे में दबीं चलती गाड़ियां, मची अफरा-तफरी
विविधN4H_Desk
सांसद कंगना रनौत का बयान- केंद्र पर बोझ बन गया हिमाचल, मुझे शर्मिंदगी महसूस होती है
N4H_Desk
लेखक
📤इस लेख को साझा करें