सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई हैए जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे बड़ी वारदातों को अंजाम देने से भी नहीं कतराते। यहां चोरों ने एक बंद पड़ी फैक्ट्री में घुसकर पहले सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाया और फिर हाइड्रा मशीन की मदद से लाखों रुपये की भारी-भरकम मशीन को उठाकर फरार हो गए। इस घटना ने इलाके के उद्योगपतियों और स्थानीय लोगों को भी हैरान कर दिया है।
रात के अंधेरे में दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के अनुसार यह घटना 18 फरवरी की रात की बताई जा रही है। देर रात करीब दस बजे चार से पांच लोग जबरन नालागढ़ के राजपुरा रोड स्थित एक फैक्ट्री परिसर में घुस आए। फैक्ट्री उस समय बंद थी और वहां केवल सुरक्षा गार्ड ही तैनात था। आरोपियों ने गार्ड को काबू में लेकर बंधक बना लिया ताकि कोई उन्हें रोक न सके।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: EMT कर्मी ने 108 एंबुलेंस में ही कर दी महिला से नीचता, देवरानी के साथ जा रही थी अस्पताल
हाइड्रा मशीन से उठाई करोड़ों की मशीनरी
गार्ड को बंधक बनाने के बाद चोरों ने पहले से तैयार योजना के तहत हाइड्रा मशीन का इस्तेमाल किया। इस मशीन की मदद से उन्होंने फैक्ट्री में रखी भारी गियर बॉक्स मशीन को उठाया और उसे वाहन में लादकर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चोरी की गई मशीन की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है।
फैक्ट्री प्रबंधन ने पुलिस को दी सूचना
घटना का पता चलने के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने इसकी शिकायत पुलिस थाना नालागढ़ में दर्ज करवाई। फैक्ट्री के मानव संसाधन प्रबंधक ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात लोगों ने सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर यह वारदात की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में पिता के कंधों पर बेटों की अर्थियां, HRTC बस-बाइक टक्कर में बुझ गए दो घरों के चिराग
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। इसी कड़ी में पुलिस ने 6 मार्च को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अवतार सिंह उर्फ थोना निवासी गांव बांबिरपुर, डाकघर लोधी माजरा तहसील बद्दी जिला सोलन और भजन निवासी गांव ढाणा, डाकघर भाटियां तहसील नालागढ़ जिला सोलन के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में भी.षण हा*दसा: HRTC बस से टकराई बाइक, 22 और 23 साल के दो युवकों की मौ*त
चोरी की मशीन और हाइड्रा भी बरामद
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की गई करीब 50 लाख रुपये कीमत की गियर बॉक्स मशीन को बरामद कर लिया है। इसके साथ ही वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई हाइड्रा मशीन को भी अपने कब्जे में ले लिया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया] जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है ताकि इस वारदात में शामिल अन्य लोगों और इस्तेमाल किए गए वाहनों का पता लगाया जा सके।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में अब तुरंत बुक नहीं होगा गैस सिलेंडर : 25 दिन करना पड़ेगा इतंजार, जानें क्यों
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस चोरी में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। इसलिए मामले की गहन जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना ने औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं।
