कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। धर्मशाला के दाड़ी क्षेत्र से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है- जहां 29 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

घरेलू विवाद के बाद हुई घटना

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।  मृतका की पहचान नंदा शर्मा (29) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना से कुछ समय पहले नंदा शर्मा और उनकी जेठानी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के लिए अगले 48 घंटे भारी : कई जिलों में रेड अलर्ट, स्कूल बंद; फ्लैश फ्लड का खतरा

महिला ने की आत्महत्या

इसके बाद महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जानकारी के अनुसार मृतका के पति धर्मशाला स्थित शहीद स्मारक (वॉर मेमोरियल) में एंट्री टिकट काउंटर पर कार्यरत हैं। नंदा शर्मा अपने पीछे दो मासूम बेटियों को छोड़ गई हैं। इस घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पति को चाय में नींद की गो.ली देकर फरार हुई नई नवेली दुल्हन, 3 माह पहले हुई थी शादी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी तस्वीर

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

कुछ महीने पहले भी सामने आया था ऐसा मामला

स्थानीय लोगों का कहना है कि दाड़ी क्षेत्र में कुछ महीने पहले भी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया था। कम समय के भीतर दूसरी ऐसी घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा रखें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें