ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। सदर थाना ऊना के झलेड़ा में एक महिला ने अपने नाबालिग बेटे के साथ आत्महत्या करने की कोशिश की है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

मां-बेटे ने की आत्महत्या...

महिला के ऐसे खौफनाक कदम उठाने के बाद उसकी मौत हो गई। जबकि, 10 वर्षीय मासूम की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। बच्चे को बेहतर इलाज के लिए PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- सुक्खू सरकार ने गरीब परिवारों को दिया झटका- हिमकेयर योजना में बड़ा बदलाव, अब नहीं होंगे फ्री टेस्ट

घर पर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह महिला का किसी घरेलू मुद्दे को लेकर परिवार में विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद उसका पति घर से बाहर चला गया। इसके कुछ समय बाद महिला और उसके बेटे की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।

बेटे संग निगला जहर

जब आसपास के लोगों को मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने बिना देर किए दोनों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- HP पुलिस की बड़ी चूक- पूर्व विधायक गो.लीकांड का मुख्य आरोपी हिरासत से फरार, 2 कांस्टेबल सस्पेंड

बच्चे की हालत बेहद नाजुक

वहीं, बच्चे की हालत चिंताजनक होने के चलते उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया। डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।

क्यों उठाया ऐसा खौफनाक कदम?

महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थितियां बनीं, जिनके कारण मां और बेटे ने इतना बड़ा कदम उठाया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के सरकारी विभागों में खुली बंपर भर्तियां : भरें जाएंगे 300 पद, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

जांच में जुटी पुलिस टीम

जांच के दौरान पुलिस परिजनों, पड़ोसियों और अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ कर रही है। वहीं घटना के बाद से महिला का पति घर पर मौजूद नहीं है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके।

हर पहलू खंगाल रही पुलिस

ASP संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर घरेलू विवाद की बात सामने आई है। मगर घटना के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल पाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें