सोलन। हिमाचल प्रदेश में बढ़ते हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में शायद ही कोई दिन ऐसा गुजरता हो जब किसी न किसी को दर्दनाक घटना की खबर न मिलती हो। कहीं किसी घर का चिराग बुझ रहा है तो कहीं परिवार का एकमात्र सहारा हमेशा के लिए छिन जा रहा है। इसी कड़ी में अब सोलन जिला से एक और सनसनीखेज मामला सामने आया हैए जहां रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

ट्रैक के पास मिला संदिग्ध शव

सोलन के दोहरीदिवार क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के समीप एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में पड़ा देखा। शुरुआत में लोगों को स्थिति समझ नहीं आई, लेकिन पास जाकर देखने पर व्यक्ति मृत पाया गया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ठेके में ग्राहक बन आए लुटेरे, सेल्समैन को बनाया बंधक; कैश-महंगी शराब की बोतलें ले भागे

मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे पुलिस को भी सूचित किया गया, ताकि हर एंगल से जांच की जा सके।

अब तक नहीं हुई मृतक की पहचान

पुलिस के अनुसार मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि मृतक कोई प्रवासी मजदूर हो सकता है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और लापता लोगों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पेट्रोल-डीजल संकट: कई पंपों पर सीमित स्टॉक, लोगों की बढ़ी परेशानी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

शव को सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

यह भी पढ़ें : ये सड़क है या धूल का गुबार? हिमाचल हाईकोर्ट ने लगाई फटकार- अफसरों को किया तलब

 बढ़ते हादसे बने चिंता का विषय

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रही दुर्घटनाएं अब एक गंभीर चिंता का विषय बन चुकी हैं। आए दिन हो रही घटनाएं न सिर्फ प्रशासन के लिए चुनौती बन रही हैं, बल्कि आम लोगों के मन में भी डर और असुरक्षा का माहौल पैदा कर रही हैं। जरूरत है कि इन घटनाओं के कारणों की गहराई से जांच कर ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि इस सिलसिले पर लगाम लग सके।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें