कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। पुलिस की टीमें जगह-जगह दबिश देकर नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही हैं। इसी कड़ी में कांगड़ा जिले से एक और मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने नशे की खेप के साथ एक दंपति को गिरफ्तार किया है।

गश्त के दौरान चेकिंग के लिए रोकी बाइक 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के खज्जन इलाके से सामने आया है। यहां पर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि बाइक सवार कुछ लोग नशे की खेप लेकर जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- हिमाचल : राशन कार्ड धारकों की हैप्पी दिवाली, अब डिपो में मिलेगा पहले से ज्यादा आटा- जानें कितना

सूचना मिलते ही टीम ने नाके पर तैनाती और बढ़ा दी। 

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने नजीर टायरमैन फैक्टरी के पास नाका लगा दिया। इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक को तलाशी के लिए रोका। बाइक सवार महिला और पुरुष की तलाशी ली। 

बाइक के टूल बॉक्स से मिला चिट्टा

तलाशी के दौरान पुलिस को बाइक के टूल बॉक्स में 11 ग्राम चिट्टा मिला। इसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और बाइक को भी जांच के लिए कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : लड़कियों को बहला-फुसलाकर होटल ले गया शख्स, की गंदी हरकतें- केस दर्ज

आरोपियों की  पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश सिंह (24) और उसकी पत्नी सोनिया (19) के रूप में हुई है। दोनों जिला गुरदासपुर, पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ नूरपुर थाने में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

नशा कहां से आया, पुलिस कर रही जांच

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए थे और इसे आगे किसे पहुंचाना था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस मामले के पीछे नशे की सप्लाई करने वाला कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है। मामले से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।