कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में युवतियों और महिलाओं के लापता होने के मामला बढ़ते जा रहा है। इसी कड़ी में अब ताजा मामला जिला कुल्लू से सामने आया है। यहां पर एक 11 साल की युवती और एक महिला के लापता होने की खबर सामने आई है। जिसने सभी को चिंता में डाल दिया है। 

30 जुलाई की शाम घर पहुंचने पर बेटी मिली गायब

पुलिस के अनुसार, निरमंड थाने में एक व्यक्ति ने अपनी 12 साल की बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि 30 जुलाई की शाम करीब 7 बजे वह और उसकी पत्नी काम खत्म करके अपने क्वार्टर पहुंचे। घर पहुंचने पर उनकी बेटी वहां नहीं थी। उन्होंने आसपास और कई जगहों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की सियूल नदी किनारे मिला कंकाल, इलाके में मचा हड़कंप

अज्ञात व्यक्ति पर बहला-फुसलाकर ले जाने का शक

परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में आशंका जताई है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है। युवती मुल रूप से नेपाली की रहेने वाली है। 

कुल्लू में महिला भी अचानक हुई लापता

वहीं, दूसरे मामले में कुल्लू के बंजार थाना में एक महिला के लापता होने की शिकायत दर्ज हुई है। पुलिस के मुताबिक, यह मामला ऑनलाइन सीसीटीएनएस पोर्टल के जरिए मिली जीरो एफआईआर और शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर दर्ज किया गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में अनियंत्रित होकर गहरी फॉर्च्यूनर, 7 मासूम थे सवार; मची चीख-पुकार

2022 से पति से अलग रह रही थी महिला

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी साल 2015 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। साल 2022 में परिवार में हुए विवाद के बाद उसकी पत्नी बच्चों और उसे छोड़कर कुल्लू में रहने लगी थी। शिकायत के अनुसार, महिला कुल्लू के सरवरी में एक क्लॉथ हाउस चलाने वाले व्यक्ति के साथ रह रही थी।

15-20 दिन पहले बिना बताए चली गई महिला

शिकायतकर्ता के अनुसार, जब वह कुल्लू पहुंचा तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी करीब 15-20 दिन पहले बिना किसी को बताए वहां से चली गई थी। इसके बाद उसने कुल्लू, ढालपुर, सुल्तानपुर और आसपास के कई इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिला।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मॉल रोड पर शराब ठेके के सेल्समैन पर ह**मला, सिर पर किए कई वा..र और….

पुलिस दोनों मामलों की कर रही जांच

महिला के पति ने भी आशंका जताई है कि कोई उसे कहीं ले गया होगा। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि लापता लड़की और महिला की तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द ढूंढने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।