#अपराध
September 4, 2026
हिमाचल की सियूल नदी किनारे मिला कंकाल, इलाके में मचा हड़कंप
शौच के लिए गए व्यक्ति की पड़ी नजर
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के डनून (सुंडला) के पास बैरा सियूल नदी के किनारे बुधवार शाम एक पुराना और बुरी तरह गल-सड़ा कंकाल मिला। कंकाल मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, डनून के पास एक व्यक्ति नदी किनारे शौच के लिए गया था। इसी दौरान उसकी नजर नदी किनारे पड़े पुराने कंकाल पर पड़ी। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस थाना किहार को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जगबीर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : मॉल रोड पर शराब ठेके के सेल्समैन पर ह**मला, सिर पर किए कई वा..र और….
पुलिस ने मौके पर कंकाल की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन शव काफी पुराना होने और पूरी तरह गल-सड़ जाने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह कंकाल किस व्यक्ति का है।
पुलिस कंकाल को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा के शव गृह में तीन दिन तक पहचान के लिए रखेगी। इस दौरान अगर कोई व्यक्ति अपने परिजन के तौर पर इसकी पहचान करता है तो पुलिस DNA टेस्ट के जरिए भी इसकी पुष्टि करेगी। जांच और रिपोर्ट के बाद ही कंकाल परिजनों को सौंपा जाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में अनियंत्रित होकर गहरी फॉर्च्यूनर, 7 मासूम थे सवार; मची चीख-पुकार
अगर तीन दिन के भीतर कंकाल का कोई वारिस सामने नहीं आता है तो पुलिस नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार करेगी। वहीं, कंकाल मिलने की खबर के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।
सलूणी के SDPO रंजन शर्मा ने बताया कि कंकाल को तीन दिन तक पहचान के लिए शव गृह में रखा जाएगा। पोस्टमार्टम के साथ डीएनए टेस्ट भी करवाया जाएगा। अगर इस दौरान कोई वारिस सामने नहीं आता है तो पुलिस नियमानुसार अंतिम संस्कार करेगी।