कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिन बुजुर्ग मां-बाप ने अपने बेटे को बुढ़ापे का सहारा समझकर उस पर भरोसा किया, उसी बेटे पर अब अपनी पत्नी के साथ मिलकर माता-पिता से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे हैं। मामला आनी थाना क्षेत्र के डूघा गांव का है, जहां शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुल्लू में बुजुर्ग दंपति से मारपीट, बेटे-बहू पर केस
जिला कुल्लू से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां आनी थाना क्षेत्र के डूघा गांव में एक बुजुर्ग दंपति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बेटे और बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : 12 साल की लड़की और एक महिला लापता, पिता बोले- बहला; फुसलाकर ले गया व्यक्ति
बेटे और बहू पर मारपीट का आरोप
पुलिस को दी शिकायत में डूघा गांव निवासी बरदु राम ने बताया कि बीते रोज उसके छोटे बेटे मोहर सिंह और बहू कली देवी ने उसके और उसकी पत्नी रूप दासी के साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
यह भी पढ़ें : 35 साल बाद भाई से मिलने पहुंचीं माता अंबिका, गूर के माध्यम से कहा- आने वाला है कोई बड़ा संकट
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं, आरोपी बेटे और बहू को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया है।
