बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं बस स्टैंड पर दिन-दहाड़े हुई एक घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां अचानक उस वक्त हंगामा मच गया, जब दो महिलाओं ने एक निजी बस के कंडक्टर को बीच बस स्टैंड पर ही चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल अफरा-तफरी में बदल गया। 

ननद और भाभी ने बस स्टैंड पर कंडक्टर को पीटा 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित कंडक्टर जोगिंद्र सिंह गांव सुमाड़ी, डाकघर लैहड़ी सरेल, तहसील घुमारवीं का रहने वाला है और वह घुमारवीं की हुसैन बस सर्विस में परिचालक के तौर पर काम करता है। जोगिंद्र के मुताबिक, वंदना कुमारी और उसकी भाभी ने उसे दिन के समय बस स्टैंड पर रोका और बिना किसी बड़ी बात के गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें :  सिया ह*त्याकांड के बाद जागा सिस्टम- एक महीने से बंद HRTC बस सेवा की शुरू, लोगों ने उठाए सवाल

कंडक्टर के गले से सोने की चेन गायब 

इस दौरान दोनों महिलाओं ने उसे चप्पलों से पीटा और उसके कपड़े भी फाड़ दिए, जिससे वह काफी शर्मिंदगी और चोट दोनों का शिकार हुआ। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उसके गले में पहनी सोने की चेन भी गायब हो गई। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया और कंडक्टर को वहां से सुरक्षित निकाला।

झगड़े का क्या था कारण ?

बताया जा रहा है कि महिला का पति और पीड़ित कंडक्टर दोनों एक ही फर्म में काम करते हैं। असल में झगड़ा महिला और उसके पति के बीच चल रहा था, लेकिन गुस्सा इस कंडक्टर पर निकाल दिया गया। शुरुआती जांच में महिला की गलती सामने आ रही है, हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में किसानों-बागवानों की चिंता बढ़ाएगा मानसून.. जानें कैसा रहेगा जून से सितंबर तक का मौसम

पुलिस कर रही मामले की जांच 

DSP विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के बाद पीड़ित ने थाना घुमारवीं में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। साथ ही बस स्टैंड और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें