बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक किशोरी जिसकी उम्र 18 साल से भी कम है, संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। मामला पुलिस थाना घुमारवीं क्षेत्र का है। बेटी के लापता होने के बाद से उसके परिजनों को किसी अनहोनी की चिंता सताने लगी है। जिसका एक बड़ा कारण हिमाचल में आए दिन शातिर युवकों द्वारा भोली भाली लड़कियों को बहला फुसला कर भगाने और उनसे दुष्कर्म की खबरें हैं।

दांत की दवाई लेने गई थी बाजार

मिली जानकारी के अनुसार यह लड़की घर से दांत दर्द की दवाई लेने के लिए बाजार गई थी। परिवार को उम्मीद थी कि वह कुछ ही देर में वापस लौट आएगी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी जब बेटी घर नहीं पहुंची तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। मोबाइल संपर्क न होने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई। जिसके बाद परिजन पुलिस के द्वार पहुंचे और अपनी चिंताओं का बखान करते हुए बेटी को जल्द से जल्द ढूंढने की गुहार लगाई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क हाद.से में बेटे ने तोड़ा दम, बेबस मां को कोर्ट ने दिलाया हक- 15 लाख मिला मुआवजा

हर संभावित जगह पर की तलाश

परिजनों ने पहले अपने स्तर पर बाजार, आसपास के रास्तों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की। सहेलियों और जान.पहचान वालों से भी पूछताछ की गई, लेकिन लड़की का कहीं कोई पता नहीं चल सका। आखिरकार परिवार ने घुमारवीं थाना पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। परिवार ने बताया कि वह मूल रूप से दूसरे राज्य के रहने वाले हैं और काफी समय से घुमारवीं क्षेत्र में रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर नहीं लौटी थी DAV स्कूल की छात्रा, पुलिस ने 4 राज्य में खोजा- MP से बरामद

पुलिस ने तेज की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीमें बाजार क्षेत्र और आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही हैं। साथ ही बाजार और मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि लड़की की आखिरी लोकेशन का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही नाबालिग का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें