सिरमौर। हिमाचल प्रदेश पुलिस टीम द्वारा नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ी गई है। इसी के तहत सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को चिट्टा (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है।

चिट्टे संग व्यक्ति गिरफ्तार

अब पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है। प्रदेश में लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि हिमाचल में नशे का जाल तेजी से फैलता जा रहा है और युवा वर्ग इसकी गिरफ्त में आता दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पिता के कंधों पर बेटों की अर्थियां, HRTC बस-बाइक टक्कर में बुझ गए दो घरों के चिराग

पुलिस को मिली सूचना

जानकारी के अनुसार, SIU नाहन की टीम इलाके में गश्त के साथ-साथ गुप्त सूचनाएं जुटाने के लिए निकली हुई थी। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि मनोज नाम का एक व्यक्ति काफी समय से चिट्टा बेचने के धंधे में सक्रिय है और इलाके में नशा सप्लाई कर रहा है।

योजना बनाकर तलाश शुरू

सूचना में यह भी बताया गया कि अगर समय रहते उसकी जांच की जाए तो उसके पास से मादक पदार्थ बरामद हो सकता है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई और संदिग्ध व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : प्यार में पड़े युवक-युवती ने नहर में लगाई छलांग, परिजनों को फोन पर मिली सूचना

आरोपी की पहचान

कुछ समय बाद पुलिस ने मनोज कुमार निवासी बड़वास, जिला सिरमौर को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 8.75 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया।

 

कहां से लाया था खेप?

मामले की पुष्टि करते हुए SP सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह नशा कहां से लेकर आया था और किसे सप्लाई करने की तैयारी में था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: EMT कर्मी ने 108 एंबुलेंस में ही कर दी महिला से नीचता, देवरानी के साथ जा रही थी अस्पताल

बड़े गिरोह का हाथ

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह भी देखा जा रहा है कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है। यदि पूछताछ में अन्य लोगों के नाम सामने आते हैं तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

तेजी से बढ़ रहा चिट्टे का कारोबार

दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में हिमाचल प्रदेश में चिट्टे का कारोबार तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों के जरिए नशा तस्कर प्रदेश के युवाओं को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। कई जिलों में पुलिस लगातार अभियान चलाकर नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है, लेकिन इसके बावजूद नशे के मामले सामने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला : अब उधार पर नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, कल से लागू होगी नई व्यवस्था

कई परिवार हुए बर्बाद

विशेषज्ञों और सामाजिक संगठनों का मानना है कि चिट्टा जैसे घातक नशे ने युवाओं के भविष्य पर गंभीर असर डालना शुरू कर दिया है। कई परिवार इस नशे की वजह से बर्बादी की कगार पर पहुंच चुके हैं। ऐसे में जरूरत है कि समाज और प्रशासन दोनों मिलकर इस समस्या के खिलाफ मजबूत कदम उठाएं।

नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

फिलहाल, पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क का पता लगाया जाएगा। पुलिस का दावा है कि जो भी लोग इस अवैध कारोबार में शामिल पाए जाएंगे, उन्हें कानून के दायरे में लाकर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें