#अपराध
March 9, 2026
हिमाचल : प्यार में पड़े युवक-युवती ने नहर में लगाई छलांग, परिजनों को फोन पर मिली सूचना
सोशल मीडिया पर दोनों की वीडियो वायरल
शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां हरोली विधानसभा क्षेत्र के एक गांव से संबंध रखने वाले युवक और युवती नहर में कूद गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया।
इस घटना की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा दोनों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: EMT कर्मी ने 108 एंबुलेंस में ही कर दी महिला से नीचता, देवरानी के साथ जा रही थी अस्पताल
क्यों किया ऐसा?
फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस टीम पता लगाने में जुटी हुई है कि दोनों ने ऐसा क्यों किया। वहीं, क्षेत्र के लोगों में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
गनीमत रही कि इस घटना में दोनों की जान बच गई। घटना गग गांव के पास की है। नदी में छलांग लगाते ही दोनों नहर में डूबने लगे। उनको डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों ने बिना समय गंवाए नहर में छलांग लगा दी और दोनों को पानी से बाहर निकाला।
दोनों के रेस्क्यू की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। घटना के बाद दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। लोगों द्वारा पहले दोनों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मगर वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
युवक और युवती दोनों PGI चंडीगढ़ में भर्ती है। दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है। मगर असली खुलासा बयानों और सबूते के आधार पर ही होगा। फिलहाल, पंजाब पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।