बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में अब छोटी उम्र के युवक भी नशे की तस्करी में उतर गए हैं। आए दिन पुलिस छोटी उम्र के नशा तस्करों को गिरफ्तार कर रही है। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के बिलासपुर जिला से सामने आया है। यहां छोटी उम्र के एक युवक के पास सफेद जहर की इतनी बड़ी खेप मिली है कि उसे देख कर पुलिस भी दंग रह गई है। मामला बिलासपुर जिला में कीरतपुर नेरचौक फोरलेन का है। पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि यह नशा सिर्फ कमाई का जरिया था या फिर इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है।
पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता
जानकारी के अनुसार सदर थाना की पुलिस टीम रविवार को कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी.भराड़ी चौक के पास गश्त और नाकेबंदी कर रही थी। इसी दौरान चंडीगढ़ की दिशा से आ रही एक बाइक पुलिस को संदिग्ध लगी। पुलिस ने तुरंत बाइक को रुकवाकर चालक से पूछताछ शुरू की। जब पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से चिट्टे की बड़ी खेप बरामद हुई। बरामद नशे का वजन करीब 50.32 ग्राम बताया जा रहा है, जिसे कानून के अनुसार व्यावसायिक मात्रा माना जाता है। इतनी मात्रा में चिट्टा मिलने से मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।
यह भी पढ़ें : महिलाओं को सरकारी नौकरी में मिलेगा 25 % कोटा, CM सुक्खू ने महिला दिवस पर की 3 बड़ी घोषणाएं
मंडी जिले का रहने वाला है आरोपी युवक
पुलिस ने आरोपी युवक को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। उसकी पहचान 23 वर्षीय रोहन के रूप में हुई हैए जो मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र के एक गांव का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह नशा कहां से लेकर आया था और इसे किसे पहुंचाने वाला था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: EMT कर्मी ने 108 एंबुलेंस में ही कर दी महिला से नीचता, देवरानी के साथ जा रही थी अस्पताल
नशा तस्करी के नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की गहन जांच की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि इसके पीछे नशा तस्करों का कोई बड़ा नेटवर्क भी हो सकता है। पुलिस का प्रयास है कि पूछताछ के आधार पर इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जाए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में पिता के कंधों पर बेटों की अर्थियां, HRTC बस-बाइक टक्कर में बुझ गए दो घरों के चिराग
नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी
जिला पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें नशा तस्करी से जुड़ी कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म किया जा सके।
