सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां नालागढ़ के महादेव मार्ग पर एक स्कूटी और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई है। इस हादसे में एक ढाई महीने की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है।
मासूम की हुई दर्दनाक मौत
मासूम की दर्दनाक मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हादसे के वक्त स्कूटी पर एक महिला और दो बच्चियां सवार थी। हादसे में महिला और एक आठ साल की बच्ची भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : मलबे और चट्टानों की चपेट में आया सवारियों से भरा टेंपो ट्रैवलर, सड़क पर पलटा- HRTC बस..
स्कूटी और बाइक में टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा नालागढ़ के महादेव मार्ग पर महादेव सिपरिट कंपनी के पास पेश आया है। यहां पर बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में महिला और स्कूटी सवार दोनों बच्चियां स्कूटी समेत गिर गईं।
बच्ची की मौत, दूसरी की हालत नाजुक
इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टरों ढाई साल की मासूम बच्ची को मृत घोषित कर दिया। जबकि, महिला और आठ साल की बच्ची अभी भी अस्पताल में उपाचराधीन हैं। घायल बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : धागा मिल में मशीन की चपेट में आया कामगार, परिजनों ने कंपनी पर लगाए आरोप- जमकर काटा बवाल
मृत बच्ची की पहचान रिद्धिमा (ढाई साल) और घायल बच्ची की पहचान जसविंद्र कौर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए DSP भीष्म ठाकुर ने बताया कि अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम द्वारा हादसे के कारणों की जांच-पड़ताल की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि हादसा किसकी गलती के कारण हुआ है।
