कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली में देर रात बादल फटने से भारी तबाही हुई है। यहां सोलंगनाला के साथ लगते अंजनी महादेव में बादल फटने से पलचान में भारी तबाही हुई है। बादल फटने से ग्रामीणों में डर का माहौल है। बादल फटने से आई बाढ़ से पलचान में एक मकान भी ढह गया है। इसके अलावा नदी में बने एक बिजली प्रोजेक्ट को भी काफी नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें: हिमाचल का जवान आंत*की मुठभेड़ में हुआ शहीद, आज पैतृक गांव पहुंचेगी पार्थिव देह मलबा सड़क पर आ जाने से मनाली लेह सड़क मार्ग भी पूरी तरह से बंद हो गया है। मलबे में बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आने के चलते फिलहाल दोपहर तक रोड के खुलने की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में सड़क के दोनों और गाड़ियां फंस गई हैं।इसके अलावा लाहौल घाटी का संपर्क भी अब मनाली से कट गया है। हालांकि, प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और BRO के अधिकारियों के साथ सड़क बहाल करने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि प्रदेश में आज और शुक्रवार को हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से 27 से 30 जुलाई तक कई क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। बुधवार को राजधानी शिमला समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली रही। यह भी पढ़ें: बिजली का काम कर रहे मजदूर को लगा करंट, नहीं बच पाई जा*न बारिश ना होने के कारण प्रदेश के मैदानी जिलो में उमस बढ़ गई है। बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश भर में 26 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को नदी नालों की तरफ ना जाने और जरूरी होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है। आपको बता दें कि बीते शनिवार को सिरमौर जिला के रेतुआ गांव में बादल फटा था। इस आसमानी कहर ने एक व्यक्ति की जान भी ले ली थी। बादल फटने की घटना का पता चलते ही पूरे गांव में दहशत फैल गई। बादल फटने से बड़ी मात्रा में पानी और मलबा बह आया।
हिमाचल में फटा बादल: ढह गया मकान, चारों तरफ फैला मलबा

संबंधित खबरें
हादसाN4H_Desk
हिमाचल : निर्माणाधीन भवन की छत से गिरा शख्स, निकले प्राण; उजड़ गया हंसता खेलता परिवार
हादसाN4H_Desk
हिमाचल : टाइलें लेकर जा रही पिकअप पलटी, एक की मौ**त; 4 लोग घायल
हादसाN4H_Desk
हिमाचल: पैराफिट पर बैठा व्यक्ति गहरी खाई में गिरा, थमी सांसें; खुद गिरा या कोई साजिश- जांच में खुलेगा राज
हादसाN4H_Desk
हिमाचल में तेज रफ्तार का कहर! सड़क पार कर रही 11 साल की मासूम को ट्रैक्टर चालक ने रौं*दा
हादसाN4H_Desk
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के होस्टल में छात्रा की थमी सांसें, मचा हड़कंप; प्रथम सेमेस्टर की थी Student
हादसाN4H_Desk
हिमाचल : गहरी खाई में समाई बोलेरो, एक साथ दो ड्राइवरों की मौके पर मौ**त
हादसाN4H_Desk
हिमाचल में भीषण हा*दसा: पुल की रेलिंग तोड़ ट्रक 200 फीट गहरी खाई में गिरा; मचा हड़कंप
हादसाN4H_Desk
हिमाचल: घर के आंगन में बैठी थी महिला, अचानक ऐसी हुई अनहोनी.. परिवार में पसर गया मातम
हादसाN4H_Desk
हिमाचल : पहले 3 साल का मासूम, अब बुजुर्ग की डूबने से मौ**त- गांव में पसरा मातम
हादसाN4H_Desk
हिमाचल में सवारियों से भरी HRTC बस की ब्रेक फेल, खाई में लटका टायर; मची चीख-पुकार
हादसाN4H_Desk
हिमाचल में बिन बारिश भूस्खलन : चलती बस पर दरकी पहाड़ी, अंदर घुसी बड़ी-बड़ी चट्टानें
हादसाN4H_Desk
हिमाचल : गौशाला में घुसा आवारा सांड, 35 वर्षीय शख्स को सींग से उठाकर पटका- थमीं सांसें
हादसाN4H_Desk
हिमाचल : हा**दसे ने छीनी स्कूली छात्र की जिंदगी, पिता ने लाडले का करवाया अंगदान
हादसाN4H_Desk
हरियाणा से दोस्तों संग मणिमहेश के दर्शन करने आया था मनमोहन, डल झील के पास तोड़ दम
हादसाN4H_Desk
हिमाचल में बड़ा हा*दसा: 4 मजदूरों पर गिरा भारी भरकम टावर क्रेन का बूम, एक ने तोड़ा दम
हादसाN4H_Desk
हिमाचल में निजी बस की ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली से जोरदार टक्कर, 50 यात्री थे सवार; मची चीख-पुकार
हादसाN4H_Desk
हिमाचल: डेढ़ साल के मासूम और महिला की मौ**त; एक झटके में दो हंसते-खेलते परिवारों में पसरा मातम
हादसाN4H_Desk
HRTC बस से टकराई बाइक, सुबह-सवेरे हुआ दर्दनाक हाद..सा; 20 वर्षीय छात्र ने तोड़ा दम
हादसाN4H_Desk
हिमाचल : गहरी खाई में गिरी कार, उड़े परखच्चे- अंदर ही फंसा रहा चालक, तोड़ा दम
हादसाN4H_Desk
हिमाचल : घर के आंगन में खेल रहा था 3 वर्षीय मासूम- अचानक पानी के टैंक में गिरा, हुई मौ**त
N4H_Desk
लेखक
📤इस लेख को साझा करें