राजनीति

#उपलब्धि

May 4, 2025

हिमाचल : किसान की बेटी का नेशनल क्रिकेट में जलवा, झटके सबसे ज्यादा विकेट

पूरे भारत में सबसे अधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ियों में शुमार हो गईं मन्नत

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Mannat Kour

सोलन। हिमाचल प्रदेश के बद्दी उपमंडल के छोटे से गांव हरिपुर संडोली की 13 वर्षीय मन्नत कौर ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बलबूते न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश में अपनी खास पहचान बनाई है। मन्नत ने हाल ही में ओडिशा में आयोजित BCCI अंडर-15 नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है।

छोटे से गांव की बेटी ने चमकाया हिमाचल का नाम

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में मन्नत ने 21 ओवर में कुल 11 विकेट झटके और पूरे भारत में सबसे अधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ियों में शुमार हो गईं। उन्होंने न केवल हिमाचल के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज का गौरव हासिल किया, बल्कि उनकी इकोनॉमी रेट पूरे भारत में पांचवें स्थान पर रही। इस प्रदर्शन ने मन्नत को देश की शीर्ष 18 खिलाड़ियों की सूची में भी जगह दिला दी है, जो कि एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें : धर्मशाला में आज होगा IPL 2025 का पहला मुकाबला- होटल पैक, बारिश डाल सकती है खलल

हिमाचल की इकलौती खिलाड़ी

अब मन्नत कौर को BCCI द्वारा आयोजित होने वाले राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) कैंप के लिए चयनित किया गया है, जो 16 मई से 9 जून तक बंगलुरू में आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि हिमाचल प्रदेश से इस कैंप के लिए चयनित होने वाली मन्नत अकेली खिलाड़ी हैं।

 

इस कैंप में उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और वर्तमान NCA प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। लक्ष्मण का मार्गदर्शन युवा खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम माना जाता है, और मन्नत के लिए यह अनुभव भविष्य में नई ऊंचाइयों का रास्ता खोल सकता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : तेज रफ्तार पिकअप ने कुचला युवक, बेटे की हालत देख सहमा परिवार

किसान हैं मन्नत के पिता

मन्नत कौर की यह सफलता उनके परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उनके पिता जसवीर सिंह पेशे से किसान हैं और एक साधारण जीवन जीते हैं, लेकिन बेटी के क्रिकेट खेलने के जुनून को उन्होंने हमेशा प्रोत्साहन दिया। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने मन्नत के सपनों में कभी रुकावट नहीं आने दी। जसवीर सिंह का मानना था कि उनकी बेटी में वह क्षमता है जो एक दिन राष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेगी—और आज वह सपना हकीकत बन गया है।

 

मन्नत की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा हरिपुर संडोली गांव और बद्दी क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि मन्नत जैसे होनहार बच्चों को यदि उचित मंच और प्रशिक्षण मिले, तो वे किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पेट्रोल पंप के सामने था बुजुर्ग, इनोवा कार ने उड़ाया; मची चीख-पुकार

सबके लिए प्रेरणा बनी मन्नत

यह सफलता मन्नत जैसी लड़कियों के लिए एक प्रेरणा बनकर सामने आई है जो खेल के क्षेत्र में कुछ कर दिखाने का सपना देखती हैं। आने वाले समय में मन्नत से न केवल हिमाचल, बल्कि पूरा देश बड़ी उम्मीदें रखता है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख