#उपलब्धि
September 13, 2025
हिमाचल की बेटी को मिली अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ऑस्ट्रेलिया में भारत की डिप्टी हाई कमिश्नर बनीं
सिविल सेवा परीक्षा पास कर भारतीय विदेश सेवा में किया था प्रवेश
शेयर करें:
मनाली। हिमाचल प्रदेश की बेटियां आज हर क्षेत्र में न सिर्फ अपनी पहचान बना रही हैं, बल्कि देश.दुनिया में प्रदेश का नाम भी रोशन कर रही हैं। ऐसी ही हिमाचल के जनजातीय जिला की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में भारत की बड़ी अधिकारी बन कर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। लाहौल.स्पीति की इस बेटी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शांशा गांव की रहने वाली भारतीय विदेश सेवा अधिकारी इरीना ठाकुर को ऑस्ट्रेलिया में भारत की डिप्टी हाई कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वह कैनबरा स्थित भारतीय उच्चायोग में यह नई जिम्मेदारी संभालेंगी।
इरीना ठाकुर ने 2012 में प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय विदेश सेवा में कदम रखा था। उन्होंने विदेश मंत्रालय में विभिन्न उच्च पदों पर कार्य करते हुए विदेश नीति, कूटनीति, वीजा और पासपोर्ट सेवाओं जैसे अहम क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इससे पहले वे श्रीलंका के कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग में प्रथम सचिव के रूप में कार्य कर चुकी हैं, जहां उन्होंने भारत.श्रीलंका संबंधों को सशक्त बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
यह भी पढ़ें : पूर्व MLA होशियार सिंह की पेंशन रोकी, हिमाचल हाईकोर्ट ने सुक्खू सरकार को भेजा नोटिस
इरीना की यह नियुक्ति सिर्फ उनके व्यक्तिगत करियर की उपलब्धि नहीं, बल्कि जनजातीय क्षेत्रों से आने वाले युवाओं के लिए भी एक प्रेरणास्त्रोत है। लाहौल-स्पीति जैसे दुर्गम और सीमांत जिले से निकलकर एक महिला का इतना ऊंचा पद संभालना महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक मजबूत संकेत है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के लिए अगले 48 घंटे भारी- गर्जन के साथ बरसेंगे बादल, येलो अलर्ट जारी
लाहौल.स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने इरीना की इस उपलब्धि को पूरे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि इरीना ठाकुर ने यह सिद्ध कर दिया है कि हिमाचल की बेटियां किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटतीं और अपने आत्मबल और मेहनत के दम पर उच्च से उच्च मुकाम हासिल कर सकती हैं। पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि लाहौल की बेटियों ने पहले भी इतिहास रचा हैए लेकिन इरीना की यह नियुक्ति विशेष महत्व रखती है। यह उपलब्धि केंद्र सरकार की महिला सशक्तिकरण नीति की भी सकारात्मक झलक प्रस्तुत करती है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में यहां मिल रहा 4 हजार का सिलेंडर, 500 रुपए किलो तेल, मचा हाहाकार
इरीना ठाकुर की सफलता एक बड़ी कहानी का हिस्सा है। आज हिमाचल की अनेक बेटियांकृचाहे वह शिक्षा होए विज्ञानए खेलए प्रशासन या रक्षा क्षेत्रकृहर जगह अपनी पहचान बना रही हैं। कहीं युवा बेटियां अंतरिक्ष अनुसंधान में अहम भूमिका निभा रही हैंए तो कहीं सेना में अफसर बनकर देश की सुरक्षा में योगदान दे रही हैं। इरीना ठाकुर की तरह ही कई अन्य बेटियां अंतरराष्ट्रीय संगठनों और कूटनीतिक सेवाओं में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।