#राजनीति

September 13, 2025

पूर्व MLA होशियार सिंह की पेंशन रोकी, हिमाचल हाईकोर्ट ने सुक्खू सरकार को भेजा नोटिस

होशियार सिंह ने पेंशन बंद होने पर हाईकोर्ट का खटखटाया था दरवाजा

शेयर करें:

Hoshyar singh highcourt

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक होशियार सिंह ने अपने खिलाफ हुई कथित राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा उन्हें अयोग्य ठहराए जाने के बाद अब उनकी पेंशन भी रोक दी गई है, जो कि पूरी तरह से अवैध और संविधान के खिलाफ है।

क्या बोले होशियार सिंह 

पूर्व विधायक होशियार सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा है कि यह कदम न सिर्फ हिमाचल प्रदेश विधानसभा सदस्यों के भत्ते और पेंशनद्ध अधिनियम 1971 का उल्लंघन है, बल्कि यह राजनीतिक दबाव में लिया गया फैसला भी प्रतीत होता है। उन्होंने साफ किया कि उनका इस्तीफा पूरी तरह से स्वेच्छा से दिया गया था, और ऐसे में पेंशन पर रोक नैतिक और कानूनी दोनों स्तरों पर अनुचित है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के लिए अगले  48 घंटे भारी- गर्जन के साथ बरसेंगे बादल, येलो अलर्ट जारी

हाईकोर्ट ने सुक्खू सरकार को भेजा नोटिस

हाईकोर्ट की खंडपीठ जिसमें न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति सुशील कुकरेजा शामिल हैं ने इस मामले में विधानसभा सचिव, राज्य सरकार और मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर 23 सितंबर तक जवाब तलब किया है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगली सुनवाई में याचिकाकर्ता की अंतरिम राहत पर विचार किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में यहां मिल रहा 4 हजार का सिलेंडर, 500 रुपए किलो तेल, मचा हाहाकार


राजनीतिक हलकों में इस घटनाक्रम को सत्तारूढ़ दल और स्वतंत्र रूप से चुने गए नेताओं के बीच बढ़ती तल्खी के रूप में देखा जा रहा है। होशियार सिंह पहले भी राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते रहे हैं, और अब यह मामला उन्हें और सरकार के बीच सियासी संघर्ष की नई कड़ी माना जा रहा है।

होशियार सिंह ने अपने पद से दिया था इस्तीफा

बता दें कि हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के छह विधायकों सहित तीन निर्दलीय जिसमें होशियार सिंह भी शामिल थे ने क्रॉस वोटिंग कर भाजपा के उम्मीदवार के पक्ष में वोट किया था। जिससे भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन चुनाव जीत गए थे। चुनाव के बाद सभी तीन निर्दलीय विधायकों ने अपने पद से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन कर ली थी। 

 

यह भी पढ़ें: खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, मौके पर बुझ गए दो घरों के चिराग- मची चीख पुकार

होशियार सिंह को हराकर कमलेश बनी हैं विधायक

वहीं हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष ने क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 कांग्रेस विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था और हिमाचल में 9 सीटों पर उपचुनाव हुए थे। देहरा में भाजपा ने होशियार सिंह को ही टिकट दिया था। जबकि कांग्रेस ने यहां सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश को टिकट दिया। कमलेश ठाकुर ने पूर्व विधायक होशियार सिंह को हराकर देहरा से कांग्रेस विधायक बनी थी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख