#उपलब्धि
September 27, 2025
हिमाचल के ये टीचर जवानी में 'जज' बनना चाहते थे: अब बेटी ने पूरा किया अपने पिता का सपना
बचपन से जज बनना चाहती थीं मीनाक्षी
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रहने वाले JBT राकेश ठाकुर ने अपनी जवानी में कभी जज बनने का सपना देखा था, जो उस वक्त की परिस्थितियों के चलते संभव ना हो सका। मगर अब उनकी होनहार बेटी मीनाक्षी ने अपने पिता के इस सपने को सिविल जज बनकर पूरा किया है।
मीनाक्षी के पिता बताते हैं कि उन्होंने भी कभी जज बनने का सपना देखा लेकिन परिस्थितियों की वजह से पूरा ना हो पाया लेकिन बेटी ने ये सपना सच कर दिखाया है। वहीं मीनाक्षी भी पहली कक्षा से जज बनने की बातें करती थी जो कड़ी मेहनत के चलते पूरी हो गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : दुकानदार का बेटा बना 'सिविल जज', देश भर में हासिल किया 2nd Rank
मीनाक्षी के पिता वर्तमान में शिक्षा विभाग में JBT के रूप में कार्यरत हैं जबकि उनकी माता अंजना देवी गृहिणी हैं। गौरतलब है कि अपनी निरंतर मेहनत और अनुशासन के बल पर मीनाक्षी ने ये मुकाम हासिल किया है।
मीनाक्षी सुंदरनगर क्षेत्र की बरोटी पंचायत के सोहर गांव की रहने वाली हैं। मीनाक्षी ने सिविल जज के रूप में चयनित होकर ना केवल मंडी जिले बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। वो आज एक प्रेरणा बनकर उभरी हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के दानवीर दंपत्ति: CM राहत कोष को दे दी 11 करोड़ की संपत्ति
मीनाक्षी का छोटा भाई भी लॉ ग्रैजुएट है व वर्तमान में ज्यूडिशियल सर्विसेज की तैयारी कर रहा है। मीनाक्षी के पिता कहते हैं कि बेटी की सफलता ने बेटे को भी उसी राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।
मीनाक्षी की प्रारंभिक शिक्षा डैहर के निजी पब्लिक स्कूल से हुई है जहां उन्होंने दसवीं तक नान-मेडिकल संकाय से पढ़ाई की है। मीनाक्षी बचपन से ही न्यायिक सेवा में जाने का सपना देखती थीं।
यह भी पढ़ें : बड़ी खबर: मंत्री-विधायक का लंदन-फ्रांस दौरा स्थगित हो गया, इन चार वजहों से हुई किरकिरी
मीनाक्षी ने न्यायिक सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर सिविल जज जैसे सम्मानित पद पर अपना नाम दर्ज किया है। मीनाक्षी ने 26 साल की उम्र में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ज्यूडिशियल सर्विसेज परीक्षा उत्तीर्ण की है।
सिविल जज की इस परीक्षा में तीन चरण थे जो मई, जुलाई व अंतिम परीक्षा 24 सितंबर को थी। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच इन पड़ावों को पास कर मीनाक्षी ने ये मुकाम हासिल किया है।
मीनाक्षी वर्तमान में हिमाचल प्रदेश नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी शिमला से पीएचडी कर रही हैं। उन्होंने BA.LLB हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से की है व LLM की पढ़ाई राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ला पटियाला से की है।