#उपलब्धि

May 27, 2025

हिमाचल: छोटे से गांव की बेटी भारतीय सेना में बनी लेफ्टिनेंट, माता-पिता ने कंधों पर सजाए सितारे

परिवार की तीसरी पीढ़ी के रूप में देश सेवा करेगी नेहा

शेयर करें:

 Nursing Lieutenant Neha rajput

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। देश के साथ साथ पूरी दुनिया में हिमाचल की बेटियों का डंका बज रहा है। आज के दौर में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जिसमें प्रदेश की बेटियां ना पहुंची हों। ऐसी ही हिमाचल की एक बेटी ने भारतीय सेना में बड़ा मुकाम हासिल किया है। इस बेटी ने ना सिर्फ अपने परिवार का बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन कर दिया है।

छोटे से गांव की बेटी बनी लेफ्टिनेंट

यह बेटी हिमाचल के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा की ग्राम पंचायत नौरा के गांव करनेड़ की रहने वाली नेहा राजपूत है। नेहा राजपूत भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बन गई है। आज मंगलवार को माता पिता ने बेटी के कंधों पर लेफ्टिनेंट के स्टार लगाए। जिससे उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया। बड़ी बात यह है कि नेहा अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी है तो भारतीय सेना में सेवाएं देने जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के लिए इस दिन होगा मंथन, रजनी पाटिल ने बुलाई बड़ी बैठक

माता पिता ने कंधे पर सजाए स्टार

नेहा एक सैन्य परंपरा वाले परिवार से संबंध रखती हैं। उनके दादा शक्ति चंद राणा और पिता राजेश राणा दोनों ही भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। राजेश राणा वर्ष 2017 में नायब सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए और वर्तमान में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड हमीरपुर में कार्यरत हैं। नेहा की माता मीना कुमारी एक गृहिणी हैं, जिन्होंने हमेशा बेटी को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पहले छिन गई टांग, फिर आपदा में गिर गया मकान- परिवार के पास नहीं रोटी तक के पैसे

पुणे में देगी सेवाएं

नेहा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आर्मी स्कूल योल से पूरी की और इसके बाद कोलाबा, मुंबई स्थित कॉलेज ऑफ नर्सिंग आईएनएचएस अश्विनी से बीएससी नर्सिंग की चार साल की डिग्री प्राप्त की। हाल ही में हुए एक विशेष आयोजन में माता-पिता ने नेहा के कंधों पर लेफ्टिनेंट के स्टार लगाकर उनका सपना साकार होते देखा। अब नेहा ऑल इंडिया कार्डियो थोरैसिक सेंटर, पुणे में अपनी सेवाएं देंगी।

 

यह भी पढ़ें: सुक्खू सरकार का यू.टर्नए अब चूड़धार यात्रा करने पर नहीं देना होगा शुल्कय स्थगित किया निर्णय

बेटी की उपलब्धि पर परिवार खुश

नेहा की सफलता पर उनके दादा शक्ति चंद राणा और दादी शूल्ली देवी भी बेहद गर्वित हैं। इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि हिमाचल की बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और वे राष्ट्र सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। नेहा के गांव के लोगों का कहना है कि बेटी की इस उपलब्धि से गांव की अन्य बेटियों केा भी प्रेरणा मिलेगी और वह भी आगे बढ़ेंगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख