राजनीति

#उपलब्धि

June 23, 2025

हिमाचल के एकमात्र छात्र तेजस ने जीती नेशनल स्कॉलरशिप, लोक संगीत में मिला सम्मान

संस्कृति मंत्रालय ने प्रतिष्ठित सीसीआरटी स्कॉलरशिप से किया सम्मानित

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Tejas dharamshala

धर्मशाला (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के एक होनहार छात्र को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने प्रतिष्ठित सीसीआरटी स्कॉलरशिप से सम्मानित किया है। इस सम्मान को पाने वाला इस वर्ष हिमाचल का यह एकमात्र छात्र है। इस होनहार छात्र को अब 20 साल की आयु या स्नातक की डिग्री पूर्ण होने तक यह स्कॉलरशिप मिलती रहेगी। छात्र की इस उपलब्धि से उसके परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल हैं

5वीं के छात्र ने जीती नेशनल स्कॉलरशिप

दरअसल यह छात्र हिमाचल के कांगड़ा जिला के धर्मशाला का तेजस है। जो पांचवी कक्षा में पढ़ता है। इस छात्र ने प्रदेश को गौरविंत किया है। निजी स्कूल में पढ़ रहे पांचवी कक्षा के इस छात्र तेजस को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से प्रतिष्ठित सीसीआरटी स्कॉलरशिप से सम्मानित किया गया है। तेजस को यह सम्मान लोक संगीत के क्षेत्र में मिला है और वह इस साल इस सम्मान को पाने वाला हिमाचल का एकमात्र छात्र है।

 

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू ने लिखा PM मोदी को पत्र, इस ऐतिहासिक गलती को सुधारने में मांगा हस्तक्षेप

लोक गायन का ले रहे प्रशिक्षण

तेजस धर्मशाला स्थित संगीतांजलि कला केंद्र के छात्र हैं, जहां वह पिछले दो वर्षों से लोक गायन का विधिवत प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह स्कॉलरशिप उन्हें न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करेगी, बल्कि एक सांस्कृतिक विरासत के वाहक के रूप में उनके सफर को भी मजबूती देगी।

 

यह भी पढ़ें : HRTC बेड़े में शामिल होंगी 24 हाई-टेक वोल्वो बसें- यात्रियों को मिलेगी ये सभी सुविधाएं, जानें

तेजस की संगीत यात्रा

तेजस के संगीत यात्रा की शुरुआत उनके स्कूल शिक्षक अक्षय कुमार से हुई, जिन्होंने उन्हें संगीत की पहली बुनियादी समझ दी। इसके बाद तेजस ने प्रसिद्ध संगीत प्रशिक्षक डॉ जनमेजय गुलेरिया के मार्गदर्शन में शास्त्रीय और लोक संगीत में गहराई से प्रशिक्षण प्राप्त किया। डॉ गुलेरिया ने जानकारी दी कि तेजस संगीतांजलि कला केंद्र के 12वें छात्र हैं जिन्हें यह राष्ट्रीय स्कॉलरशिप मिली है। इसके साथ ही वह पूरे प्रदेश में इस सम्मान को प्राप्त करने वाले सातवें छात्र हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस लॉकअप में नशेड़ी ने खत्म किया अपना जीवन, दो पुलिस कर्मी सस्पेंड- जानें पूरा मामला

परिवार का समर्थन बना ताकत

तेजस का परिवार हमेशा उनकी प्रतिभा के पीछे एक मजबूत आधार रहा है। उनके पिता रितेश शर्मा दिल्ली में एक एडवोकेट हैं, जबकि माता पूजा शर्मा टांडा मेडिकल कॉलेज में बतौर नर्स कार्यरत हैं। व्यस्त जीवन के बावजूद दोनों ने तेजस की कला में रुचि को पहचानते हुए हरसंभव सहयोग दिया।

वॉयस ऑफ हिमाचल में भी दिखाई चमक

तेजस ने हाल ही में आयोजित हुए वॉयस ऑफ हिमाचल संगीत प्रतियोगिता में अपनी दमदार प्रस्तुति से शीर्ष सात प्रतिभागियों में स्थान बनाया। इसके उपलक्ष्य में उन्हें धर्मशाला के सिद्धबाड़ी स्थित विद्यालय में अतिरिक्त उपायुक्त शिल्पी बेक्टा द्वारा विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सरकारी स्कूल में छात्र को जातिसूचक शब्द कह किया अपमानित, शौचालय में किया बंद

स्नातक तक मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ

संस्कृति मंत्रालय की सीसीआरटी स्कॉलरशिप के अंतर्गत तेजस को 20 वर्ष की आयु या स्नातक की पढ़ाई पूर्ण होने तक नियमित आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह छात्रवृत्ति न केवल प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करती है, बल्कि भारत की लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ियों तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाती है।

राज्य के लिए प्रेरणास्रोत बना तेजस

तेजस की यह उपलब्धि हिमाचल प्रदेश के लिए न केवल एक व्यक्तिगत गौरव की बात है, बल्कि यह प्रदेश के अन्य छात्रों के लिए भी एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आई है। उनके संगीत कौशल और समर्पण ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों से भी प्रतिभा राष्ट्रीय मंचों तक पहुंच सकती हैए बशर्ते सही मार्गदर्शन और परिवार का साथ मिले।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख