राजनीति

#हादसा

July 21, 2025

बड़ी खबर: वैष्णो देवी मार्ग पर भरभरा कर गिरा पहाड़ - 10 श्रद्धालु दबे, यात्रा पर लगी रोक

दो प्रमुख तीर्थ यात्राएं मौसम की मार झेल रहीं, श्रद्धालुओं में दहशत

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

vaishno devi landslide

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में इस समय दो प्रमुख तीर्थ यात्राएं वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा मौसम के प्रकोप की चपेट में हैं। सोमवार सुबह कटरा से वैष्णो देवी मंदिर की ओर जा रहे श्रद्धालुओं के मार्ग पर भारी बारिश के चलते भूस्खलन हुआ, जिसमें 10 श्रद्धालु दब गए। वहीं, अमरनाथ यात्रा के दौरान जम्मू में एक 53 वर्षीय महिला श्रद्धालु की मौत हो गई है।

 

कटरा में भूस्खलन से मची अफरा-तफरी

 

कटरा से वैष्णो देवी मंदिर की ओर पैदल यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं पर त्रिकुटा पहाड़ियों में भूस्खलन का कहर टूटा। घटना सुबह करीब 9:15 बजे की बताई जा रही है। जब यात्री अर्धकुंवारी के पास थे, तभी अचानक भारी बारिश के साथ चट्टानें खिसकने लगीं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार, बाप-बेटे समेत 5 थे सवार, दो ने तोड़ा दम

 

4 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर

 

इस हादसे में 10 श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें तुरन्त कटरा के नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन और श्राइन बोर्ड की रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और मार्ग को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया। 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच हवाई सेवाएं ठप : 142 सड़कें बंद, 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

 

अमरनाथ यात्रा में महिला श्रद्धालु की मौत

 

दूसरी ओर, अमरनाथ यात्रा पर गई 53 वर्षीय महिला श्रद्धालु की सोमवार को मौत हो गई। महिला की पहचान महाराष्ट्र निवासी वंदना मेश्राम के रूप में हुई है, जो अपने पति के साथ यात्रा पर थीं। अधिकारियों के अनुसार, महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे बालटाल स्थित मेडिकल सेंटर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे पहले रविवार को भी दो श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी थी, जिसके साथ इस वर्ष अमरनाथ यात्रा में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में तबाही के बीच एक और दुखद खबर: दो मासूम बच्चे पानी में डूब गए

 

मौसम बना सबसे बड़ा खतरा

 

पिछले कई दिनों से लगातार बारिश और बर्फबारी के चलते पहाड़ी मार्ग खतरनाक हो चुके हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और अधिक बारिश और खराब मौसम की चेतावनी दी है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने और मौसम अपडेट के अनुसार ही यात्रा करने की अपील की है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मायके आई पल्लवी पति संग मलबे में दबी, 5 महीने पहले हुई थी शादी- पसरा मातम

 

अलर्ट पर प्रशासन

 

जम्मू-कश्मीर प्रशासन और दोनों तीर्थ यात्राओं से जुड़े बोर्ड्स ने यात्रा के दौरान हेल्थ चेकअप, मौसम जानकारी और आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। कटरा और बालटाल में अतिरिक्त मेडिकल स्टाफ और राहत दलों को तैनात कर दिया गया है।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें। 

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख