#हादसा
January 22, 2026
हिमाचल में बड़ा हाद.सा: पैरापिट से टकराई पर्यटकों की कार, 5 साल के बच्चे समेत 3 की मौ.त
चीखों से दहला पूरा इलाका, मची अफरा-तफरी
शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला कुल्लू जिले से सामने आया है- जहां चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय मार्ग पर एक गाड़ी भयानक हादसे का शिकार हो गई है।
इस हादसे में पांच साल के बच्चे समेत दो महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि, हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों में एक महिला और दो परुष शामिल हैं।
आपको बता दें कि हादसा कुल्लू से करीब 10 किलोमीटर दूर बबेली में आज सुबह करीब 8 बजे पेश आया है। बताया जा रहा है कि ITBP परिसर के गेट पर कार पोल और पैरापिट से टकरा गई। हादसे के वक्त कार में महिलाओं व बच्चे समेत 6 लोग सवार थे।
शुरुआती जांच में पाया गया है कि कार सवार सभी लोग दिल्ली से मनाली घूमने आए थे। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि, तीन अन्य की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। हादसे में गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए हैं।

इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पूरा इलाका चीखों से दहल उठा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया है। सभी घायल डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
उधर, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
इस हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि, मृतका का पति और 11 वर्षीय बेटी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में माहौल गमगीन बना हुआ है।
घायलों की पहचान