#हादसा
March 3, 2025
हिमाचल: सड़क से गुजर रही कारों पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, दिल्ली के 8 पर्यटक थे सवार
पत्थर गिरने का पता चलते ही कार सवारों ने भाग कर बचाई जान
शेयर करें:
मंडी। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के चलते प्रदेश भर में भूस्खलन की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच हिमाचल के मंडी जिला में एक बड़ा भूस्खलन हुआ है। यह भूस्खलन उस समय हुआ जब, सड़क से वाहन गुजर रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया और दो कारें इसकी चपेट में आ गईं।
मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाइवे पर मंडी से पंडोह के बीच एक बार फिर पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ और बड़े बड़े पत्थर सड़क पर आ गिरे। इन पत्थरों की चपेट में सड़क से गुजर रही दो कारें आ गईं। हालांकि दोनों कारों में सवार लोगों को पहाड़ी से पत्थर गिरने का आभास हो गया और वह तुरंत ही गाड़ियों से निकल कर सुरक्षित स्थान की ओर भाग गए और अपनी जान बचा ली।
यह भी पढ़ें : ट्रैकिंग के लिए हिमाचल आए 5 रेजिडेंट डॉक्टर्स लापता, तलाश में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि भूस्खलन की चपेट में आई दोनों कारों में दिल्ली के आठ लोग सवार थे। यह लोग मनाली घूमने के बाद वापस दिल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान जब यह लोग चार मील के पास पहुंचे तो अचानक से पहाड़ी से सड़क पर पत्थर गिरना शुरू हो गए और दोनों कारें इन पत्थरों की चपेट में आ गए। पहाड़ी से पत्थर गिरते देख सभी कार सवार तुरंत प्रभाव से गाड़ी छोड़ कर बाहर निकले और जान बचाने को सुरक्षित स्थान की ओर भागे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: पार्किंग को लेकर पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में एक घायल
इसी बीच देखते देखते पहाड़ी से पत्थरों की बरसात हो गई और दोनों गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। बताया जा रहा है कि मलबे की चपेट में आने से एक कार को काफी नुकसान पहुंचा है, जबकि दूसरी को थोड़ा नुकसान हुआ है। अगर कार सवार समय रहते वाहन से बाहर नहीं निकलते तो उनकी जान जा सकती थी।
यह भी पढ़ें : आखिर किस वजह से अयान ने उठाया यह कदम? किसी को कुछ नहीं पता
पहाड़ी से म्लबा गिरने की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मौके पर तैनात मशीनरी से म्लबा हटाने का काम शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशकत के बाद म्लबा हटा कर सड़क को वाहनों के लिए बहाल किया गया है। लेकिन यहां पत्थरों के गिरने का अंदेशा बना हुआ है।