#हादसा
January 12, 2026
हिमाचल सिलेंडर ब्ला.स्ट: मलबे से मिल रहे शरीर के अंग, दफन हैं कई लोग; दो और देह मिली
कई दुकानें, मकान हुए राख, मची चीख-पुकार
शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में पेश आई आगजनी की घटना ने पूरे हिमाचल को हिला कर रख दिया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में हाहाकार मचा हुआ है। घटनास्थल पर बिखरे मलबे से लोगों के शरीर के अंग क्षत-विक्षत हालत में मिल रहे हैं। अभी तक कुल तीन शव बरामद कर लिए गए हैं।
घटना के बाद से लगभग 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं- जिनमें पांच महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। लापता लोगों की खोज में रेस्क्यू व सर्च ऑपरेशन सुबह से ही चलाया जा रहा है। इस हादसे में एक आठ साल प्रियांश नाम के बच्चे की जिंदा जलने के कारण मौत हो गई है।
प्रियांश के साथ दो अन्य लोगों के भी शव मलबे से बरामद किए गए हैं जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। दो लोगों को रेस्क्यू किया गया है। घायलों को उपचार के लिए अर्की अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटनास्थल पर दो JCB से मलबा हटाया जा रहा है, जिसमें से महज अवशेष मिल रहे हैं।
SDM निशांत तोमर ने बताया कि लापता लोगों को खोजने में टीमें जुटी हुई हैं। मलबे से कुछ के क्षत-विक्षत हालत में शरीर के अंग हाथ-टांगे आदि मिल रहे हैं। फिलहाल, SDRF, पुलिस और होमगार्ड जवान राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में दो परिवारों के पांच बच्चे और चार अन्य लोग आग की चपेट में आए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमों को महज लापता लोगों की अधजले अंग मिल रहे हैं- जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही शवों की शिनाख्त हो पाएगी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब ढाई बजे बाजार में एक रिहायशी दो मंजिला मकान में आग लगी। इस मकान की निचली मंजिल में दुकानें हैं और ऊपरी मंजिल में नेपाल व बिहार की लेबर रहती थी।
कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और आग फैल गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की दुकानों और घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के कारण एक के बाद एक कई LPG सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए- जिससे आग और बढ़ गई। सिलेंडरों के धमाकों की आवाज से पूरे इलाके में डर और चिंता फैल गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक लगभग 10 मकान जलकर राख हो गए थे। आगजनी की इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। इलाके के लोग सहमे हुए हैं और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है।
वहीं, इस हादसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा-