#हादसा

January 12, 2026

हिमाचल : स्कूल जा रही थी 3 महिला टीचर्स, अचानक दहक उठी कार- मसीहा बन पहुंचे आर्मी जवान

अध्यापिकाओं की चीखों से सहमा इलाका, मची अफरा-तफरी

शेयर करें:

car nahan 3 lady teachers indian army soliders

सिरमौर। नया साल शुरू हुए अभी महज 12 दिन ही हुए हैं। हिमाचल में अब तक करीब 50 से ज्यादा लोगों की सड़क हादसों में मौत हो गई है। अभी भी हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

आग का गोला बनी चलती कार

ताजा हादसा हिमाचल के सिरमौर जिले में पेश आया है- यहां आज सुबह-सवेरे नाहन शहर के सैन्य क्षेत्र में एक चलती ऑल्टो कार में अचानक आग लग गई। आगजनी की इस घटना के वक्त कार में तीन स्कूली अध्यापिकाएं सवार थीं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में एक और SCAM : जल शक्ति विभाग में करोड़ों की हेराफेरी, पाइपों के बनाए फर्जी बिल

कार में सवार थी 3 अध्यापिकाएं

बताय जा रहा है कि तीनों अध्यापिकाएं स्कूल जा रही थी। मगर रास्ते में उनके साथ हादसा हो गया। गाड़ी में आग लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में आग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

कार में फंसी तीनों

आपको बता दें ये हादसा आज सुबह करीब 8 बजे जाबल के बाग के पास पेश आया है। कार से स्कूल जा रही 3 अध्यापिकाओं की चलती कार अचानक रास्ते में आग का गोला बन गई। कार में सवार तीनों महिलाएं कार के अंदर ही फंस गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में एक चिंगारी से मची तबाही : राख के ढेर में दबे 9 लोग, नहीं मिल रहा सुराग- रेस्क्यू जारी

चीखों से दहला इलाका

महिलाओं की चीखों से पूरा इलाका दहल उठा। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी-नुकसान नहीं हुआ। मौके पर तैनात भारतीय सेना के जवान मसीहा बनकर महिलाओं की मदद के लिए आगे आए।

जवानों ने की महिलाओं की मदद

जवान खुद की परवाह किए बिना आग का गोला बनी कार में कूद गए और कार में फंसी तीनों महिलओं को सही-सलामत बाहर निकाला। उसके बाद जाकर घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। जवानों के इस साहसी कार्य की पूरे इलाके में काफी प्रशंसा हो रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पुलिसवाले समेत दो सरकारी कर्मी अरेस्ट, गाड़ी से मिला ढेर सारा चिट्टा और नकदी

स्कूल जा रही थी तीनों

हादसे के बारे में जानकारी देते हुए भलगांव की रहने वाली श्वेता कश्यप ने बताया कि वो अपनी कार नंबर HP18A-2067 में अपनी दो अन्य साथियों के साथ स्कूल जा रही थी। आर्मी एरिया के पास पहुंचते ही अचानक उनकी कार से धुआं निकलने लगा। जब तक वो कुछ समझ पाती तब तक आग की लपटों ने कार को घेर लिया और वो तीनों अंदर ही फंस गई।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख