#हादसा

February 24, 2025

हिमाचल : जिसके सिर सजना था सेहरा, उसी की उठेगी अर्थी- मां-बाप ने खोया लाडला

घर पर चल रही थी पंकज की शादी की बात

शेयर करें:

Pankesh Kumar

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां सुजानपुर में एक बिजली कर्मचारी की काम के दौरान मौत हो गई है। कर्मचारी की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

बिजली कर्मचारी की मौत

बताया जा रहा है कि बिजली कर्मचारी फ्यूज लगा रहा था। इसी दौरान वो बिजली के पोल से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। दुखद बात तो ये है कि कर्मचारी अभी अविवाहित था और घर पर उसकी शादी की बात चल रही थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : छोटे से गांव का बेटा बनेगा प्रोफेसर, 99 परसेंट से क्वालीफाई किया UGC-NET

फ्यूज लगा रहा था पंकेश

जानकारी के अनुसार, बिजली कर्मचारी पंकेश पटलांदर सेक्शन में तैनात था। आज सुबह करीब 9 बजे उसे सूचना मिली कि चरोट गांव में ओवरहेड ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज उड़ गया है। ऐसे में वो फ्यूज ठीक करने के लिए अकेले की मौके पर पहुंच गया। फ्यूज लगाने के लिए वो पोल पर चढ़ा हुआ था- तो फ्यूज लगाते वक्त वो गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

खंभे से गिरा बेचारा

घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा उसे उपचार के लिए सुजानपुर अस्पताल ले जाया गया। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पंकेश कुमार (28) के रूप में हुई है- जो कि जंगल गांव, सुजानपुर का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर वालों ने पंखों को दी उड़ान, बेटी जीत लाई आसमान- JRF किया क्लियर

परिजनों में चीख-पुकार

पंकेश कुमार असिस्टेंट लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि पंकेश की मौत पोल से गिरने के कारण हुई है। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंकेश की मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार मची हुई है।

शादी की चल रही थी तैयारी

परिजनों ने बताया कि घर में पंकेश की शादी की बात चल रही थी। पंकेश की शादी को लेकर उन्होंने बहुत सारे सपने संजोए हुए थे। मगर एक पल में सब कुछ खत्म हो गया। जिस घर से बेटे की बारात निकलनी थी- उसी घर से अब उसकी अर्थी निकलेगी। लाडले बेटे की मौत ने माता-पिता को झकझोर कर रख दिया है। पंकेश अपने पीछे माता-पिता और बड़े भाई को छोड़ गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की मलका का कमाल : बेलन के साथ पकड़ी कलम और पास किया बड़ा इम्तिहान

पंकेश की मौत से पूरे गांव में भी माहौल गमगीन बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पंकेश बहुत मिलनसार स्वभाव का था। उसकी इस तरह अचानक मौत हो जाने से उन्हें बेहद दुख हैं। भगवान पंकेश के परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख