#हादसा

May 6, 2025

हिमाचल : दिल का दौरा पड़ने से लाडले बेटे ने तोड़ा दम, गम नहीं सहन कर पाई मां और...

मेहनत कर चला रहा था आजीविका, सदमे में परिजन

शेयर करें:

Mandi news

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां जोगिंद्रनगर उपमंडल में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार ने अपने 19 साल के नौजवान बेटे को खो दिया है। लाडले बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

हार्ट अटैक आने से लड़के की मौत

बताया जा रहा है कि लड़के की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई है। लड़का अपने घर का इकलौता चिराग था। परिजनों को उनका लाडला शौचालय में अचेत अवस्था में पड़ा मिला था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्कूटी सवार दंपती की आवारा सांड से भिड़ंत, पति ने तोड़ा दम- पत्नी की हालत नाजुक

दिल में था छेद, नहीं मिला इलाज

शुरुआती जांच में पाया गया है कि लड़के के दिल में छेद था। जिसके कारण वो दिल की बीमारी से ग्रसित था। ऐसे में सही समय में दिल की बीमारी का उपचाप ना होने के कारण उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि लड़के की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। उनका कहना है कि अगर 12 साल की उम्र में लड़के के दिल का इलाज हो जाता तो शायद उसकी जान बच जाती।

टॉयलेट में पड़ा मिला लाडला

मिली जानकारी के अनुसार, लड़का अपने परिजनों के साथ गरोड़ू में किराये के कमरे में रहता था। बीते कल परिजनों को उनका बेटा टॉयलेट में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सबुह-सवेरे दहकी फैक्ट्री, नहीं भाग पाए मजदूर- घरों में ही फंस गए बेचारे

बेसुध हो गई मां

परिजन तुरंत उसे उठा कर प्राथमिक उपचार के लिए जोगिंद्रनगर अस्पताल लेकर पहुंचे। मगर तब तक काफई देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने लड़के को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते है उसकी मां बेसुध हो गई। परिजनों ने किसी तरह मृतक की मां को संभाला।

मां का था इकलौता सहारा

मृतक की पहचान अंकज पुत्र दिवंगत जीवन के रूप में हुई है- जो कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला था। अकंज अपनी मां का इकलौता सहारा था। अंकज किसी तरह दिहाड़ी लगाकर अपने परिवार की आजीविका चला रहा था। अंकज की मौत के बाद मां गहरे सदमे में है।

यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य बोले: पहाड़ चीरकर शिमला से रामपुर तक बनाएंगे फोरलेन, केंद्र को लिखी चिट्ठी

हार्ट अटैक के संकेत-

विशेषज्ञों के अनुसार, हार्ट अटैक के लक्षण तीन-चार महीने पहले ही दिखने लग जाते हैं।

  • लोगों को भूख कम लगने लगती है। कुछ भी खाने का मन नहीं करता है। खाने की पसंदीदा चीजें खाने से भी मन कतराने लगता है।
  • दिल में किसी तरह की दिक्कत होने पर लिवर को खाना पचाने में दिक्कत आने लग जाती है। पेट में गैस जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में अगर आपको आपका पेट भरा-भरा और फूला हुआ महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
  • अगर आपकी 500 मीटर चलने पर भी सांस फूल जाती है या फिर कुछ सीढ़िया चढ़ना भी आपके लिए मुश्किल हो जाता है तो यह भी अच्छे लक्षण नहीं है।
  • किसी व्यक्ति को सामान्य से ज्यादा पसीना आना भी खतरनाक साबित हो सकता है।
  • रात के सोते समय में जबड़े में दर्द होना।
  • बाएं कंधे में तेज दर्द होना भी खतरनाक होता है।

यह भी पढ़ें : दृष्टिबाधित का दुर्गम क्षेत्र में किया ट्रांसफर, बोला हिमाचल हाईकोर्ट- दिव्यांगों के साथ यह नहीं कर सकते

हार्ट अटैक आने पर क्या करें?

  • कभी आपके सामने किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आ जाए तो सबसे पहले किसी समतल जगह पर उसे सीधा लेटाएं।
  • ऑक्सीजन की कमी के चलते उसका ब्रेन डैमेज हो सकता है। ऐसे में हार्ट अटैक आने पर तुरंत सीने पर जोर-जोर से मुक्का मारें या तो सीने को जोर-जोर से दबाएं।
  • बेहोश पड़े व्यक्ति को तुरंत अपने हाथ से CPR दें।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख