#हादसा

September 14, 2025

हिमाचल : सुबह काम पर गया था व्यक्ति, शाम को घर से कुछ ही दूरी पर परिजनों को पड़ी मिली देह

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़, रो-रो कर हो रहा बुरा हाल

शेयर करें:

Chamba News

चंबा। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बारिश के कारण जगह-जगह रास्तों पर फिसलन बढ़ गई है। इस कारण पैदल चलने वाले कई लोग और कई वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला हिमाचल के चंबा जिले से सामने आया है- जहां पर एक व्यक्ति की ढांक में गिरने के कारण मौत हो गई है।

व्यक्ति की दुखद मौत

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त व्यक्ति अपना काम निपटाकर घर वापस लौट रहा था। मगर घर से कुछ ही दूरी पर उसकी एक हादसे में दुखद मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में माहौल गमगीन बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर जारी हुआ बारिश का अलर्ट, 7 जिलों के लिए अगले 24 घंटे भारी

काम से लौट रहा था घर

जानकारी के अनुसार, रोज की तरह बीते कल बाट गांव का रहने वाला भिंद्र कुमार घर से सुबह काम पर गया था। भिंद्र अपने दैनिक कार्य पूरे करकरे देर शाम को वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान घर से कुछ ही दूरी पर अचानक उसका पांव फिसल गया और वो ढांक में गिर गया।

ढांक में गिर गया

भिंद्र के चिल्लाने की आवाज सुनते ही आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने तुरंत भिंद्र के परिजनों को भी सूचित किया। सूचना मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत कर भिंद्र को ढांक से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: मामूली विवाद के बाद युवक ने दूसरे पर तान दी पि*स्ट*ल, लोगों ने कर दी जमकर धुनाई

मौके पर हुई मौत

हादसे में भिंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था और बेसुध हो गया था। परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा ले गए। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों में मची चीख-पुकार

भिंद्र की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। भिंद्र ने मौत ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया है। लोगों का कहना है कि भिंद्र बहुत मेहनती और मिलनसार था। भिंद्र की असमय मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: महिला तस्कर ने नशे से कमाए थे लाखों, पुलिस ने जब्त की 90.71 लाख से अधिक की संपत्ति

क्या बोले परिजन?

मामले की पुष्टि करते हुए SP चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस टीम ने परिजनों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। भिंद्र कुमार की मौत को लेकर परिजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख