#हादसा

October 6, 2025

हिमाचल : करवाचौथ से 3 दिन पहले उजड़ा महिला का सुहाग, आज होगा फौजी पति का अंतिम संस्कार

माता-पिता से छिन गया बूढ़ापे का इकलौता सहारा

शेयर करें:

Indian Army Soldier Car Road Karwachauth Gohar Mandi

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। यहां जहां माता-पिता का इकलौता सहारा छिन गया है। वहीं, करवाचौथ से महज तीन दिन पहले महिला का सुहाग उजड़ गया है।

हादसे में फौजी की मौत

यहां खारसी ग्राम पंचायत के एक 26 वर्षीय फौजी बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। दुखद बात यह है कि फौजी करवाचौथ पर्व के लिए ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर आ रहा था। आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ फौजी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दीवाली से दो हफ्ते पहले बुझा घर का चिराग, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

करवाचौथ पर आ रहा था घर

फौजी अपने दो अन्य साथियों के साथ कार में आ रहा था। इस हादसे में दो की मौत हो गोई है, जबकि, एक गंभीर रूप से घायल है। इस हादसे ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

माता-पिता का था इकलौता सहारा

बताया जा रहा है कि फौजी अपने माता-पिता का इकलौता सहारा था। इकलौते बेटे की मौत के बाद माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। माता-पिता बेटे के घर आने के खबर से बेहद खुश थे और उसके आने की राह देख रहे थे। मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज फिर होगी भारी बारिश, 8 जिलों में अलर्ट- पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी

दो मासूमों से छिन गया पिता

परिजनों ने बताया कि फौजी शादीशुदा था। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। फौजी का बड़ा बेटा 3 साल का है और छोटी बेटी महज 8 महीने की है। पति की मौत की खबर सुनने के बाद उसकी पत्नी बेसुध हो गई। इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

करवाचौथ पर आ रहा था घर

परिजनों ने बताया कि उनका बेटा ढमेश्वर दत्त करवाचौथ के लिए घर आ रहा था। शनिवार शाम को श्री चमकौर साहिब रूपनगर लुधियान रोड पर सामने आ रही एक गाड़ी के साथ उसकी कार की जोरदार टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें : कुल्लू दशहरा उत्सव : नहीं थम रहा तहसीलदार विवाद, अब पुलिस के पास पहुंचा देवता का हरियान

दो की मौत, एक घायल

हादसे के वक्त ढमेश्वर के साथ उसके दो और साथी सवार थे। इस हादसे में ढमेश्वर और उसके एक साथ की मौत हो गई है। जबकि, तीसरे साथी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं।

 

सैन्य सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

 

आज ढमेश्वर के पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। ढमेश्वर की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल होंगे और वीर जवान को नम आंखों से अंतिम विदाई देंगे। ढमेश्वर की असमय मौत के बाद पूरे गांव स्तब्ध है। परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख