#हादसा
August 23, 2025
हिमाचल: स्कूटी से गिरा युवक, सिर पर चढ़ा ट्रक का टायर; मौके पर थमी सांसें; 30 साल का था
परिवार ने खो दिया 30 साल का जवान बेटा
शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना ज़िले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। हादसे में एक 30 साल के जवान युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक के सिर के ऊपर से ट्रक का टायर गुजर गया, जिससे युवक के सिर के चिथड़े उड़ गए। इस हादसे ने ना सिर्फ उसके परिवार को बल्कि पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। हादसे की खबर सुनते ही युवक के परिवार गहरे सदमें में है।
यह हादसा हरोली क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हुआ जब युवक जुमे की नमाज़ अदा करके लौट रहा था। तेज़ रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर उसकी ज़िंदगी पल भर में खत्म हो गई। यह हादसा उस परिवार पर कहर बनकर टूटा, जिसने एक होनहार और जवान बेटे को हमेशा के लिए खो दिया।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बेरोजगारों से भद्दा मजाक: नोटिफाई की पशु मित्र भर्ती, 5 हजार मिलेगा वेतन; जानें शर्तें
मृतक की पहचान गयासउदीन उर्फ जाबेद पुत्र बुन्दन निवासी रसुला चौधरी बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ समय से ऊना में रहकर एक बुटीक में काम कर रहा था और अपने परिवार को आर्थिक सहारा दे रहा था। घटना के समय वह अपने साथी मोहम्मद कासिम के साथ स्कूटी पर सवार था। दोनों युवक टाहलीवाल में जुमे की नमाज़ पढ़ने गए थे और लौटते समय लोअर हरोली के रेस्ट हाउस के पास एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को ज़ोरदार टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: स्कूल परिसर में मिली महिला की देह, वह भी बिना कपड़ों के; आखिर रात को क्या हुआ?
हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ी। इसी दौरान गयासउदीन ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आ गया और टायर उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में स्कूटी चला रहा मोहम्मद कासिम दूसरी दिशा में गिरने के कारण बाल.बाल बच गया।
हादसे की सूचना मिलते ही हरोली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल भेजा। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल विधानसभा में फोरलेन प्रोजेक्ट पर उठे सवाल, स्पीकर बोले राज्य सरकार का अधिकार नहीं
एएसपी सुरेन्द्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच जारी है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। गयासउदीन के आकस्मिक निधन से न केवल उसके परिवार में मातम पसरा है, बल्कि स्थानीय समुदाय भी इस घटना से स्तब्ध है। लोग इस दर्दनाक हादसे को एक बड़ी मानवीय त्रासदी मान रहे हैं।
यह भी पढ़ें : मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शादी को लेकर फेसबुक पेज पर जारी की पोस्ट, जानें क्या दिया खास संदेश
गयासउदीन अपने परिवार का इकलौता सहारा था। वह बरेली से ऊना आकर मेहनत-मज़दूरी कर अपने घरवालों की ज़रूरतें पूरी कर रहा था। उसका असमय निधन उस परिवार के लिए ऐसा ज़ख्म है, जिसे भरने में वक्त भी नाकाम रहेगा। परिजनों का रो.रोकर बुरा हाल है और उन्होंने प्रशासन से आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: बिना कपड़ों के मिली थी रिटायर्ड महिला कर्मचारी - अब हुए गंभीर खुलासे
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दुर्घटना स्थल पर इकट्ठा होकर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर नाराज़गी जताई। उनका कहना है कि लोअर हरोली क्षेत्र में भारी वाहनों की गति पर कोई नियंत्रण नहीं है और दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर गति नियंत्रक (स्पीड ब्रेकर) लगाए जाएं और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।