#हादसा

February 27, 2026

हिमाचल: सुबह सवेरे काम से बाहर गई महिला- शाम तक नहीं लौटी, परिवार को खाई में पड़ी मिली देह

सुबह घर से निकलीं, फिर नहीं लौटीं

शेयर करें:

Missing Woman

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में उस समय सनसनी फैल गई, जब कई घंटों से लापता चल रही एक महिला का शव गहरी खाई से बरामद किया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। 

लापता महिला का मिला शव 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला शिमला के कुन्नी गांव का है। यहां 26 फरवरी से लापता चल रही 45 वर्षीय महिला का शव गांव के पास एक गहरी और पथरीली खाई से बरामद किया गया है। जिसके बाद गांव में दुख की लहर दौड़ गई है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पति का बर्थडे बना पत्नी का डेथ डे- वीडियो कॉल पर हुई बहस, फिर कमरे में उठाया गलत कदम

सुबह घर से निकलीं, फिर नहीं लौटीं

परिजनों के अनुसार महिला 26 फरवरी की सुबह रोज की तरह घर से बाहर निकली थीं। परिवार को लगा कि वह किसी काम से गई होंगी और जल्द लौट आएंगी। लेकिन जब देर शाम तक वह घर वापस नहीं आईं तो परिवार के लोगों को चिंता होने लगी। रात तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने अपने स्तर पर उन्हें ढूंढना शुरू किया।

परिवार ने अपने स्तर पर की लापता महिला की तलाश 

गांव और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की गई, रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से भी पूछताछ की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर से कर रहा था चिट्टे का धंधा, 10 दिन पहले ही जेल से छूटा था - फिर हुआ अरेस्ट

पुलिस ने शुरू किया सर्च अभियान

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों के साथ मिलकर आसपास के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। गांव के जंगलों, रास्तों और ढलानों पर खोजबीन की गई। तलाश के दौरान कुन्नी गांव के समीप एक गहरी और पथरीली खाई में महिला का शव दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में जमकर होगी बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी- जानें 48 घंटों का अपडेट

खाई बेहद दुर्गम और खतरनाक थी। शव काफी नीचे फंसा हुआ था, जिससे उसे बाहर निकालना आसान नहीं था। हालात को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की मदद लेने का फैसला किया।

NDRF ने संभाला मोर्चा

ज्यूरी से NDRF की 14वीं टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने रस्सियों और विशेष उपकरणों की मदद से नीचे उतरने की कोशिश की। लेकिन अंधेरा होने और खाई की कठिन भौगोलिक स्थिति के कारण पहले दिन शव को बाहर निकालना संभव नहीं हो पाया।

 

यह भी पढ़े : हिमाचल में रिटायरमेंट के बाद कानूनगो को मिली प्रमोशन - बनाया नायब तहसीलदार, उठ रहे सवाल

 

अगले दिन यानी 27 फरवरी की सुबह NDRF इंस्पेक्टर अशोक के नेतृत्व में टीम ने दोबारा अभियान शुरू किया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने शव को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मृतका की पहचान 

कृष्णा देवी पत्नी दीवान सिंह निवासी गांव  कुन्नी (शाहधार) जिला शिमला के रूप में हुई है। 

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

शव को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला खाई में कैसे गिरी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख