#हादसा
October 25, 2025
हिमाचल के 21 वर्षीय युवक की कुरुक्षेत्र में थमी सांसें, कार में 2 दोस्तों के साथ लौट रहा था घर
परिवार ने खो दिया लाडला बेटा, दिवाली पर आ रहा था घर
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उन्हें पता चला कि दिवाली पर घर आ रहे उनके 21 वर्षीय बेटा सड़क हादसे का शिकार हो गया है। खुशियों से भरी परिवार की दिवाली एक झटके में ही मातम में बदल गई। 18 अक्टूबर को हुए इस सड़क हादसे में घायल युवक ने बीते रोज शुक्रवार को अस्प्ताल में दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार परिवार के साथ दिवाली मनाने घर आ रहे कांगड़ा के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान 21 वर्षीय सूरज निवासी कांगड़ा जिला के स्लेट गांव के रूप में हुई है। सूरज गुरुग्राम की एक कंपनी में बतौर टेक्नीशियन काम करता था।
यह भी पढ़ें : मेयर के कार्यकाल बढ़ाने पर गरमाई सियासत: विपक्ष बोला- सीएम सुक्खू ने 'मित्र मंडली' के लिए बदले नियम
बताया जा रहा है कि दीपावली की छुट्टियों में घर लौटने के लिए सूरज अपने दो दोस्तों विक्रम और विवेक के साथ कार से चंडीगढ़ की ओर रवाना हुआ था। चंडीगढ़ से सूरज को अपने गांव स्लेटी पहुंचना था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। घर की खुशियों तक पहुंचने से पहले ही रास्ते में हादसे ने उसकी जिंदगी लील ली।
यह भी पढ़ें : सुक्खू कैबिनेट: पुरुष कर्मियों को मिलेगा पितृत्व अवकाश, 19 खेलों को खेल सूची में शामिल करने की मंजूरी
हादसा शुक्रवार देर रात शाहाबाद में दिल्ली चंडीगढ़ नेशनल हाइवे-44 पर रेड चिल्ली होटल के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक अचानक कार का टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और कई बार पलटते हुए सड़क के बीचोंबीच रुक गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक अंदर फंस गए। राहगीरों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
घायलों को पहले शाहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ रेफर किया गया। बीते रोज शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान सूरज ने दम तोड़ दिया। शाहाबाद पुलिस चौकी के जांच अधिकारी अंकित कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल कैबिनेट: सुक्खू सरकार ने सैंकड़ों पदों पर भर्ती का लिया निर्णय, इन कर्मचारियों का बढ़ाया मानदेय
सूरज की मौत की खबर गांव स्लेट पहुंचते ही मातम पसर गया। माता.पिता और परिजन बेसुध हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सूरज मेहनती और मिलनसार युवक थाए जो पहली बार नौकरी पर जाने के बाद दीपावली पर घर लौट रहा था। लेकिन खुशियों की जगह घर में अब मातम का माहौल है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल कैबिनेट: आपदा में बेघर हुए लोगों को एकमुश्त मिलेंगे चार लाख रुपए, 400 नर्सों की भर्ती को मंजूरी
स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि हाईवे पर कई बार टायर फटने से ऐसे हादसे हो चुके हैंए लेकिन फिर भी वाहनों की फिटनेस और टायरों की जांच को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई।