#हादसा

March 16, 2025

हिमाचल: खाना बनाते फट गया स्टोव, नहीं बच सकी 26 साल की महिला; पसरा मातम

स्टोव फटने से महिला 80 फीसदी झुलसी

शेयर करें:

Chamba Woman News

चंबा। हिमाचल प्रदेश में हर दिन हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में कई लोगों की मौत हो रही है। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा हिमाचल के चंबा जिला में हुआ है। यहां खना बनाते समय स्टोव फटने से एक 26 साल की युवती की दर्दनाक मौत हो गई है। यह स्टोव कैसे फटा, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

चंबा में हुआ दर्दनाक हादसा

यह हादसा नगर परिषद चंबा के सुल्तानपुर वार्ड में उस समय हुआ, जब एक महिला स्टोव पर खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक से स्टोव फट गया और महिला की मौत हो गई। मृतक महिला प्रवासी बताई जा रही है। जिसकी पहचान 26 वर्षीय ममता कुमारी पत्नी धर्मेंद्र साहनी गांव घाटबड़रा तहसील व जिला मधुबनी बिहार के रूप में हुई है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में नशे की खेप और नगदी के साथ ननद और भाभी गिरफ्तार

80 फीसदी जली महिला

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार ममता कुमारी रोज की तरह शाम को खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक स्टोव फट गया। स्टोव फटने से उसमें से निकला तेल महिला पर गिरा और उसने आग पकड़ ली। आग लगने से महिला करीब 80 फीसदी जल गई। स्टोव फटने की आवाज सुनकर आसपास के प्रवासी मजूदर भी मौके पर पहुंचे और बुरी तरह से झुलसी महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा लेकर पहुंचे।

 

यह भी पढ़ें : शराब ठेकों से 2,850 करोड़ रुपए राजस्व जुटाएगी सुक्खू सरकार, 18 से होगी नीलामी

उपचार के दौरान तोड़ा दम

चंबा मेडिकल कॉलेज में महिला की हालत में सुधार ना होता देख चिकित्सकों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा रेफर कर दिया। लेकिन परिजन महिला को उपचार के लिए जिला से बाहर एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। चंबा अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर परिजनों के बयान दर्ज कर लिए थे।

 

यह भी पढ़ें : BREAKING NEWS: बंबर ठाकुर मामले में तीन गिरफ्तार- सोशल मीडिया पर वायरल हुए 2 और आरोपी

माता पिता को नहीं किसी पर शक

पुलिस ने अब महिला का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। आज रविवार को पुलिस ने महिला के शव का चंबा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। पुलिस मृतक महिला के माता पिता से भी संपर्क किया और उनके बयान लिए हैं। मृतका के माता पिता ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में चिट्टा सप्लाई करने आया था तस्कर, नाके पर खेप के साथ हुआ अरेस्ट

वहीं मेडिकल कॉलेज चंबा के एमएस अविनाश ने बताय कि स्टोव फटने से महिला करीब 80 प्रतिशत झुलस चुकी थी। जिसके कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया था। इस बारे में पुलिस को सूचित कर दिया गया था। उधर, एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आगामी जांच कर रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख