#अपराध
March 16, 2025
हिमाचल में नशे की खेप और नगदी के साथ ननद और भाभी गिरफ्तार
दोनों पर पहले भी दर्ज हैं कई मामले
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में आए दिन नशा तस्कर पकड़े जा रहे हैं। प्रदेश में अब हालात ऐसे हो गए हैं कि पूरा का पूरा परिवार ही नशा तस्करी के धंधे में उतरने लगा है। परिवार का एक सदस्य गिरफ्तार होता है तो उसके परिवार की महिलाएं उस धंधे को आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के पुलिस जिला नूरपुर से सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार नूरपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना डमटाल की टीम ने वीरौया में दबिश दी थी। यहां पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई आरोपियों में आरोपी अजय कुमार की पत्नी रजनी और उसकी बहन सोनिया शामिल है। पुलिस ने इन दोनों के पास से चिट्टा और नगदी बरामद की है।
यह भी पढ़ें : शराब ठेकों से 2,850 करोड़ रुपए राजस्व जुटाएगी सुक्खू सरकार, 18 से होगी नीलामी
दोनों आरोपी जिला कांगड़ा की तहसील इंदौरा के तहत आते भौरां की रहने वाली हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दोनों का आपराधिक इतिहास पहले से ही है। इनसे पहले भी कई बार चिट्टा बरामद किया जा चुका है। पुलिस ने एक बार फिर उन्हें चिट्टे और 800 रुपए नगदी के साथ गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें : BREAKING NEWS: बंबर ठाकुर मामले में तीन गिरफ्तार- सोशल मीडिया पर वायरल हुए 2 और आरोपी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों से 17 मार्च 2019 को 4.73 ग्राम, 14 अक्टूबर 2019 को 9.09 ग्राम और 13 सितंबर 2020 को 7.79 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। इनके खिलाफ FIR नंबर 11/20, 155/21, 118/22, 128/23 और 130/18 में भी चिट्टा बरामदगी के मामले दर्ज हैं।